{"_id":"0dc2050a-612c-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"congress-chintan-shivir-begins-in-jaipur-today-big-focus-on-2014-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर आज से","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर आज से
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 18 Jan 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस का तीन दिनों तक चलने वाला चिंतन शिविर शुक्रवार से जयपुर में शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अधिकतर बड़े नेता शिविर की शुरुआत से ठीक पहले जयपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
चिंतन शिविर और 20 जनवरी को होने वाली महासमिति की बैठक में देश और पार्टी की समस्याओं के अलावा संगठन की मजबूती और 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव व इससे पहले इस साल के अंत में राजस्थान समेत अन्य कई राज्यों के विधान सभा चुनाव में पार्टी के लिए दिशा करने के लिए विचार मंथन होगा।
विज्ञापन
शिविर में राहुल गांधी और उनकी युवा ब्रिगेड को आगामी लोकसभा चुनाव की कमान सौंपी जा सकती है। शिविर के पहले दो दिन चिंतन होगा और तीसरे और आखिरी दिन राष्ट्रीय अधिवेशन। पिंक सिटी जयपुर के बिरला आडिटोरियम में शुरू होने वाले चिंतन शिविर में सोनिया गांधी की प्रारंभिक टिप्पणी से बैठक का तेवर तय होगा।
विज्ञापन
इस बैठक में तकरीबन 350 आमंत्रित हिस्सा लेंगे, जो कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने चिंतन शिविर के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि 18 जनवरी को दोपहर बाद दो बजे शिविर का उद्घाटन होगा।
जारी होगा घोषणा पत्र
20 जनवरी को कांग्रेस जयपुर घोष्णा पत्र जारी करेगी। जिसमें देश की राजनीतिक, सामाजिक आर्थिक स्थिति के बारे में कांग्रेस का विजन सामने आ सकता है।