फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress charges modi with using anti social language

कांग्रेस ने मोदी को बताया असामाजिक तत्व जैसा

Sat, 15 Dec 2012 11:53 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 15 Dec 2012 11:53 PM IST
विज्ञापन
congress charges modi with using anti social language

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के बीच छिड़ी जंग अब बेहद तीखी होती जा रही है। शनिवार को कांग्रेस ने एक कदम आगे बढ़ते हुए नरेंद्र मोदी को परोक्ष रूप से असामाजिक तत्व करार दे दिया।

विज्ञापन


सरक्रीक मसले पर सोनिया गांधी के वार के बाद कांग्रेस का यह वार अब तक का सबसे तगड़ा हमला माना जा रहा है। कांग्रेस ने मोदी की भाषा पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उसे असामाजिक तत्वों की भाषा करार दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस महासचिव और मीडिया विभाग के अध्यक्ष जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि मोदी असामाजिक तत्वों जैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। कांग्रेस नेताओं और मोदी के बीच जबरदस्त वाकयुद्घ चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले सोनिया गांधी ने विकास के मसले पर मोदी को खरी-खरी सुनाई। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में सिर्फ एक ही आवाज सुनाई देती है। यहां गरीबों की आवाज दबा दी जाती है। इसके बाद मोदी की तरफ से भी कांग्रेस नेताओं पर जोरदार सियासी हमले किए गए है।


मोदी ने सोनिया गांधी पर गुजरात की जनता से झूठ बोलने का आरोप लगाया। इसके जवाब में शनिवार को कांग्रेस ने करारा हमला बोला। द्विवेदी ने कहा कि मोदी की भाषा ठीक नहीं है। वह कांग्रेस नेताओं से भी अनुरोध करेंगे कि मोदी के बयानों पर ध्यान न दें, क्योंकि उनके बयान गंभीरता से लेने लायक नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed