फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress changed electoral strategy by movement of bjp

भाजपा की चाल देख कांग्रेस ने भी बदला ट्रैक

Sat, 19 Oct 2013 03:34 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Oct 2013 03:34 AM IST
विज्ञापन
congress changed electoral strategy by movement of bjp

भाजपा की सियासी चाल को देखकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी रणनीति बदल दी है। पार्टी ने चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान फिलहाल टाल दिया है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पार्टी के कई उम्मीदवारों की सूची भी बन गई है मगर भाजपा की सूची देखकर ही पार्टी ने अपने पत्ते खोलने का फैसला किया है।

पार्टी को डर है कि अगर वे पहले उम्मीदवारों का ऐलान करती है तो अंदरखाने भीतरघात शुरू हो सकता है और कई नेता बागी हो सकते हैं। भाजपा उनको बरगला सकती है। इसलिए टिकटों के ऐलान को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मध्य प्रदेश को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में 93 उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो गए है। फिर भी ऐलान करने की हिम्मत नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी को सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में भीतरघात की चिंता सता रही है। वहीं मध्य प्रदेश में भी गुटबाजी चरम पर होने के चलते वहां भी ज्यादा से ज्यादा बागियों के खड़े होने का डर है।

पार्टी के वरिष्ठ महासचिव ने कहा कि पिछले चुनावों में भाजपा ऐसा कर चुकी है। हमने पहले उम्मीदवार ऐलान कर दिए तो भाजपा ने टिकट नहीं मिलने वाले नेताओं को अपने साथ मिला लिया। जिससे कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।


छत्तीसगढ़ में हाईकमान को आशंका है कि अगर जोगी के समर्थकों को टिकट नहीं मिला तो उनके वफादार भाजपा को फायदा पहुंचा सकते है। इसलिए अंतिम घड़ी तक भाजपा के उम्मीदवारों के ऐलान का इंतजार करने की रणनीति बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed