{"_id":"95274dbee5a165a821700aed5d1f43a0","slug":"congress-cautious-leaders-careful-speak-on-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नमो' से डरी कांग्रेस, अब मोदी पर संभल कर बोलेंगे नेता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'नमो' से डरी कांग्रेस, अब मोदी पर संभल कर बोलेंगे नेता
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2013 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर संभलकर बोलने और आ बैल मुझे मार जैसी स्थिति से बचने को लेकर कांग्रेस सतर्क हो गई है। पार्टी ने मोदी पर संभलकर बयान देने की रणनीति के तहत दो मीडिया संयोजक नियुक्त कर दिए है।
विज्ञापन
दरअसल, इन दिनों मोदी पर कांग्रेस नेताओं के बयानों की झड़ी लग गई है। कई बयानों पर विवाद इतना बढ़ा कि बाद में पार्टी को इससे किनारा करना पड़ा।
लिहाजा, ऐसी स्थिति से बचने के लिए अब सभी पार्टी प्रवक्ताओं के बीच समन्वय तंत्र विकसित करने की कोशिश की गई है।
राहुल नहीं, ओबामा से है मोदी का मुकाबला!
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने खासतौर से समन्वय तंत्र बनाने को कहा है। इसके लिए उन्होंने दीपक अमीन और एसवी रमानी को मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। इसके लिए एक पूरी प्रणाली तैयार की गई है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि अब कांग्रेस प्रवक्ताओं को टीवी चैनलों के कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी इन संयोजकों को देनी होगी। साथ ही टीवी चैनल भी अब इन संयोजकों से संपर्क कर अपने कार्यक्रमों में प्रवक्ताओं को आने की मंजूरी लेंगे।
मोदी से पंगा लेना भारी पड़ा, पद गंवाया
इसके लिए सुबह ही संयोजकों से बात करनी होगी। दीपक अमीन 15 रकाब गंज रोड स्थित कांग्रेस के वार रूम में सक्रिय हैं। उन्होंने आईआईटी मुंबई से बीटेक की शिक्षा हासिल की है।
वह अमेरिका में आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के इंटरनेट एक्सपोलरर विभाग के प्रमुख भी रह चुके हैं। वह राहुल के करीबी माने जाते हैं। रमानी पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली समेत कई कांग्रेसी नेताओं के साथ काम कर चुके हैं।