फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress to Strike NDA Government Over 'U-Turns' with 33 Page Booklet

'यू-टर्न' पर मोदी सरकार की पोल खोलेगी कांग्रेस

Mon, 01 Dec 2014 12:16 PM IST
Updated Mon, 01 Dec 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
Congress to Strike NDA Government Over 'U-Turns' with 33 Page Booklet

संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में कांग्रेस मोदी सरकार को नए सिरे से घेरने में जुट गई है। कांग्रेस कई मुद्दों पर ‘यू-टर्न’ का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार के खिलाफ 33 पेज की पुस्तिका ला रही है। साथ ही पार्टी ने भाजपा पर चुनावी वादों से पीछे हटने और यूपीए सरकार की योजनाओं को अपना बनाने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मोदी सरकार के कार्यकाल के छह महीने पूरे होने पर कांग्रेस विभिन्न मुद्दों पर नई सरकार के अपने पूर्व के बयानों से मुकरने को बड़ा सियासी मुद्दा बनाएगी। कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि एक ओर जहां हम ‘यू-टर्न’ पर पुस्तिका लाने की तैयारी में हैं वहीं दूसरी ओर सरकार ने परमाणु मुद्दे को लेकर भी एक और पलटी मारी है।
विज्ञापन


खबर है कि मोदी सरकार परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम से कोई छेड़छाड़ नहीं करने जा रही है, जबकि 2008 में यूपीए सरकार के दौरान अमेरिका के साथ परमाणु करार के वक्त विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने इसका विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल साइटों पर सरकार के खिलाफ अभियान

Congress to Strike NDA Government Over 'U-Turns' with 33 Page Booklet

कांग्रेस ने सोशल साइट पर मोदी सरकार के फैसलों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इससे पहले कांग्रेस मोदी सरकार के 100 दिनों को कुशासन बताते हुए पुस्तिका ला चुकी है।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में पीएम मोदी ने पाक और चीन को आंख से आंख मिलाकर जवाब देने का वादा किया था लेकिन देखने को इसका उलटा मिल रहा है। पाक 400 बार सीज फायर का उल्लंघन कर चुका है। चीनी राष्ट्रपति भारत में थे और उधर चीनी सैनिक घुसपैठ कर रहे थे।

कांग्रेस संसद में भी पहले से ही काला धन और सांप्रदायिक हिंसा पर कड़ा रुख अख्तियार कर चुकी है। इससे पहले मानसून सत्र में सांप्रदायिक दंगों में बढ़ोत्तरी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस सरकार पर हमला बोल चुकी है।

इन मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस
कांग्रेस मोदी सरकार पर काला धन वापस लाने, जम्मू-कश्मीर चुनाव में अनुच्छेद 370 से दूरी, एनसीपी से समर्थन, आधार को अनिवार्य करने, चीन-पाक से निपटने में कमजोर रवैए, नगद सब्सिडी, बीमा में एफडीआई, जीएसटी जैसे मुद्दे को लेकर यू-टर्न का आरोप लगा रही है। इन मुद्दों को कांग्रेस संसद में जोर शोर से उठाने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed