फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress camp in Jaipur from 18 to 20 january

जयपुर में 18 से 20 जनवरी को होगा कांग्रेस का चिंतन शिविर

Sun, 02 Dec 2012 01:27 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 02 Dec 2012 01:27 PM IST
विज्ञापन
congress camp in Jaipur from 18 to 20 january

2014 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए अब यूपीए सरकार को कांग्रेस के प्रति जवाबदेह बनाने की शुरुआत हो गई है।

विज्ञापन


महंगाई और बदनामी के दलदल से सरकार को उबारने की चिंता को दूर करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने तीन दिन का चिंतन शिविर बुलाने का फैसला किया है।

पिंक सिटी जयपुर में 18 से 20 जनवरी तक होने वाले चिंतन शिविर में कांग्रेस सरकार को अगले आम चुनाव की चिंता से रू-ब-रू करवाएगी।

यूपीए सरकार को सत्ता में पहुंचाने की हैट्रिक बनाने की कोशिश में कांग्रेस अब जनता की नजरों में चमकने के लिए सभी प्रयोगों को अमलीजामा पहनाने में जुट गई है।

दिल्ली से सटे सूरजकुंड में अक्तूबर में सरकार के साथ टूटा संवाद कायम करने के बाद अब जयपुर की कड़क सर्दी में कांग्रेस सरकार को संगठन के प्रति जवाबदेह बनाने की बात करेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनके पूरे मंत्रिमंडल के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी अपने संगठन के सहयोगियों को लेकर तीन दिन अगले डेढ़ साल के सरकार का एजेंडा तय करने पर दिमागी मशक्कत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जनता के बीच सरकार की छवि सुधारने का भी संदेश दिया जाएगा।

वहीं संगठन के साथियों को भी सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के भरपूर प्रचार के लिए नसीहत दी जाएगी।

शुरुआती दो दिन चिंतन शिविर का आयोजन होगा तो अंतिम दिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की बैठक होगी।

इस बार एआईसीसी बैठक का कार्यक्रम बदला गया है।

परंपरागत रूप से बैठक में आने वाले राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव इस बार पारित नहीं किए जाएंगे। इस दफा चिंतन शिविर के निष्कर्षों को बैठक में रखा जाएगा।

उसी के मुताबिक चुनाव की तैयारियों को अंजाम दिया जाएगा। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि चिंतन बैठक में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होगी। फिर आखिरी दिन चिंतन बैठक के निष्कर्षों को एआईसीसी बैठक में रखा जाएगा।

तीन दिन के कार्यक्रम में सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का जन प्रचार एक अहम मुद्दा होगा। साथ ही मंत्रियों को पार्टी कार्र्यकर्ताओं से सीधे जुड़ने का संदेश फिर से दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed