{"_id":"d2a77d4fa107922ef262822144998c8b","slug":"congress-break-alliance-with-jmm-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में कांग्रेस ने झामुमो से गठबंधन तोड़ा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
झारखंड में कांग्रेस ने झामुमो से गठबंधन तोड़ा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 31 Oct 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने झारखंड में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ अपना 16 महीने पुराना गठबंधन तोड़ लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव बीके हरिप्रसाद ने बताया कि कांग्रेस झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड के साथ चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
अगस्त में हुए उपचुनाव में पार्टी ने बिहार में भी इन्हीं दोनों दलों के साथ चुनाव लड़ा था। हरिप्रसाद ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार से समर्थन वापस लेने के बारे में पार्टी बाद में फैसला लेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कांग्रेस एक जैसी सोच रखने वाले छोटे दलों को साथ ले सकती है। झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा के चुनाव 25 नवंबर से शुरू हो रहे हैं।
सीटों के बंटवारे को लेकर झामुमो-कांग्रेस के बीच सहमति नहीं बन पाना इस गठबंधन के टूटने की भी एक वजह मानी जा रही है।
खासतौर से घाटशिला, जामताड़ा, पाकुड़ की सीटों को लेकर दोनों के बीच खींचतान थी। दूसरी तरफ, इस फैसले के पीछे हाल के बिहार उपचुनाव में राजद-जदयू यानी नीतीश-लालू गठबंधन को मिले फायदे से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन