फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress blames modi for varanasi violence

'मोदी के इशारे पर शिवसेना ने कराया बवाल'

Sat, 17 Oct 2015 10:16 AM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:16 AM IST
विज्ञापन
congress blames modi for varanasi violence

वाराणसी में गोदौलिया बवाल की वजहों की पड़ताल करने शुक्रवार को बनारस पहुंचे कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्यों ने दावा किया कि बवाल के पीछे गहरी साजिश है। यह साजिश भाजपा-सपा के सियासी गठजोड़ का हिस्सा है।

विज्ञापन


पीएम को खुश करने के लिए कांग्रेस विधायक अजय राय को फंसाया गया जबकि बवाल हिंदू युवा वाहिनी और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मोदी की शह पर किया। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि 19 अक्तूबर को कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता राज्यपाल रामनाईक से मिलकर इस मसले पर पार्टी की राय रखेंगे और पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन


जायसवाल ने कहा कि भाजपा नेताओं ने गोदौलिया चौराहे पर बवाल कराया और उसका ठीकरा अजय राय पर फोड़ दिया। यह गहरी साजिश है। इस साजिश का पर्दाफाश होने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। पूरी पार्टी विधायक के साथ खड़ी है। आंदोलन के साथ ही न्यायिक लड़ाई भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सदस्यीय कमेटी में शामिल प्रदीप माथुर ने कहा कि पूछताछ और फुटेज से साफ हो गया है कि जुलूस में कांग्रेसी सबसे पीछे थे जबकि हिंदू युवा वाहिनी और शिवसेना के लोग सबसे आगे। जुलूस में आगे चल रहे केसरिया पट्टी बांधे युवकों ने ही बवाल किया। गोदौलिया पर जो कुछ भी पांच अक्तूबर की शाम हुआ, वह पहले से तय था।

अजय राय के खिलाफ पुलिस के पास क्या सबूत है?

congress blames modi for varanasi violence

बनारस पहुंचने के बाद फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के दोनों सदस्यों ने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी ली। पूछा कि घटना कैसे हुई? प्रशासन ने किस आधार पर पूरे घटनाक्रम के लिए अजय राय को जिम्मेदार ठहराया? अजय राय के खिलाफ पुलिस के पास क्या सबूत है? कांग्रेस के कितने कार्यकर्ता और नेता जेल में बंद हैं?

जेल में बंद कार्यकर्ताओं को कानूनी मदद मिली अथवा नहीं? अन्याय प्रतिकार यात्रा में किन-किन दलों के लोग शामिल थे और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई? भाजपा के जनप्रतिनिधि भी यदि यात्रा में शामिल थे तो पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की? वाहनों में पुलिसकर्मियों द्वारा आग लगाए जाने की फोटो वायरल होने का सच क्या है...?

कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल और प्रदीप माथुर पातालपुरी मठ के महंत बालक दास, सतुआ बाबा आश्रम के संतों से मिलने के बाद विद्या मठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से भी मिले और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि विधायक अजय राय को निर्दोष साबित करने तक पार्टी आंदोलन करेगी। इस मुद्दे को संसद में जोरदार ढंग से उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट और अन्याय प्रतिकार यात्रा का सच सोनिया गांधी को बताएंगे। यह घटना देश के संपूर्ण सनातनधर्मियों पर हमला और अत्याचार है। इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार को भी चैन से नहीं बैठने देंगे। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि जब तक अजय राय को निर्दोष साबित नहीं करेंगे तब तक आगामी विधानसभा सत्र नहीं चलने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed