{"_id":"a99ad2615aff38e379444922eac32279","slug":"congress-bjp-support-ias-officer-durga-shakti-nagpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस दुर्गा के समर्थन में उतरी कांग्रेस, भाजपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आईएएस दुर्गा के समर्थन में उतरी कांग्रेस, भाजपा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2013 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस और भाजपा दोनों ही नोएडा में खनन माफिया के खिलाफ अभियान चलाने के कारण सुर्खियों में आईं महिला आईएएस अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल के समर्थन में उतर आई हैं। दोनों राजनीतिक दलों ने ईमानदार महिला अफसर के खिलाफ की गई कार्रवाई की एकसुर में निंदा की है।
विज्ञापन
राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा कि एक ईमानदार अफसर को समाजवादी पार्टी की सरकार की वोट बैंक की राजनीति का शिकार होना पड़ा है।
आईएएस दुर्गा के समर्थन में उतरी कांग्रेस, भाजपा
विज्ञापन
यहां तालकटोरा स्टेडियम में भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में इस घटना की निंदा करते हुए जेटली ने आरोप लगाया कि सपा सरकार लगातार वोट बैंक की राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने भी महिला अफसर के निलंबन पर ऐतराज जताया है।
विज्ञापन
पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने फैसले की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि रेत माफिया उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सरकारें चला रहे हैं।
आईएएस अफसर को मिली ईमानदारी की सजा
उन्होंने कहा कि रेत माफिया उत्तर प्रदेश में मौजूदा सरकार के तहत ही नहीं बल्कि पिछली सरकार के दौर में भी इसी तरह काम कर रहा था। यह वही रेत माफिया है जो मध्य प्रदेश में भी काम कर रहा है।
गौरतलब है कि गौतम बुद्ध नगर में एसडीएम के पद पर तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2009 बैच की अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल को राज्य में अपनी प्रथम तैनाती के महज दस महीने बाद ही निलंबित कर दिया गया। वह नोएडा में खनन माफिया के खिलाफ अभियान चलाने के कारण पिछले दिनों चर्चा में आईं थीं।