{"_id":"ab508f643e36e42c9e47b354996e71aa","slug":"congress-bjp-being-run-by-mafia-says-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'माफिया चला रहा है कांग्रेस और भाजपा को'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'माफिया चला रहा है कांग्रेस और भाजपा को'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 26 Aug 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा है कि संसद और विधानसभा में बैठे सदस्य आतंकियों से कतई कम नहीं है और उनसे कोई उम्मीद नहीं रखी जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि देश के सबसे बड़े राजनीतिक दलों को माफिया चला रहा है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा, ‘उन्होंने लौह अयस्क लूटा, टूजी घोटाला, कोयला घोटाले की फाइलें गायब हैं, आदर्श घोटाले की फाइलें जला दी गईं। इन नेताओं की बिजली कंपनियों से सांठगांठ है और उनसे मिलकर बिजली के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। आम आदमी महंगाई के बोझ तले दबा हुआ है। हमारे नेता आतंकियों से कतई कम नहीं हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों को माफिया कंट्रोल कर रहा है।’
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस पर मिलीभगत का आरोप जड़ते हुए केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ की स्थापना होने से पहले दोनों पार्टियां बड़े मजे में थी, बिल्कुल पति और पत्नी की तरह।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल उठाया, ‘पिछले 15 साल से भाजपा दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ जानबूझकर कमजोर उम्मीदवार खड़ी करती आई है। लेकिन जब मैंने चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, तो उन्होंने मेरे खिलाफ अभिनेत्री किरण खेर या किरण बेदी को उतारने का ऐलान कर दिया। इससे क्या पता चलता है।’
हालांकि केजरीवाल ने अपने खिलाफ पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के चुनाव लड़ने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वह साफ कर चुकी हैं कि वह राजनीति में नहीं आएंगी।
केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट पर शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।