'देश को बिन बताए क्यों पीएम मोदी गए पाकिस्तान?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान दौरे का विरोध किया है। पीएम मोदी का पाकिस्तान दौरा देश हित में नहीं है। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर सवाल दागते हुए कहा है कि वो बताए कि देश को बिना बताए क्यों वो पाकिस्तान गए? कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि ऐसा पहले किसी पीएम ने नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि विदेश नीति कोई मजाक नहीं है। मोदी के दौरे से देश की खिल्ली उड़ी है। कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि हमारे पास जानकारी है कि पीएम मोदी का दौरा पहले से ही तय था।
आपको बताते चलें कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को काबुल से भारत वापस लौटने से पहले यह ट्वीट किया था कि वो पाकिस्तान नवाज शरीफ से मिलने जा रहे हैं क्योंकि उनका आज जन्मदिन है। पीएम मोदी पहली बार पाकिस्तान की धरती पर गए हैं, वहीं 11 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पाकिस्तान गया है।
'मोदी भारत आकर जवाब दें'
कांग्रेस ने साफ करते हुए कहा कि देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की सफाई स्वीकार नहीं की जाएगी जो उनके साथ पाकिस्तान भी नहीं गई हैं।
उन्होंने कहा कि देश की जनता को पीएम मोदी मूर्ख न समझें और देश की धरती पर उतरते ही सबसे पहले जवाब दे कि बिना बताएं क्यों पाकिस्तान गए।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने से पहले जो व्यक्ति पाकिस्तान को हर बात पर निशाने पर लेता था। आखिर वो क्यों आज पाकिस्तान की धरती पर देश को बिना बताएं चला गया। यह कोई मजाक नहीं है। पीएम मोदी को समझना होगा विदेश नीति कोई मजाक नहीं है।