फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress attack on narendra modi

कांग्रेस ने किया नरेंद्र मोदी पर पलटवार

Sun, 01 Dec 2013 03:15 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Dec 2013 03:15 AM IST
विज्ञापन
congress attack on narendra modi

नरेंद्र मोदी के हमलों के खिलाफ कांग्रेस ने भी अपने पलटवार तेज कर दिए हैं। कांग्रेस ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी का अभियान जल्द फुर्र हो जाएगा क्योंकि उनके पास कहने को नया कुछ भी नहीं है। वह लगातार गलतियां कर रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख और महासचिव अजय माकन ने कहा कि वह बार-बार गलतियां कर रहे हैं। गलत तथ्य और आंकड़े पेश कर रहे हैं जो कि सच्चाई से पूरी तरह अलग है।
विज्ञापन


पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का फाइनल कांग्रेस बनाम मोदी की जंग में तब्दील हो गया है। एक तरफ मोदी बोल रहे हैं और कांग्रेस पर रोज नया आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव में कांग्रेस सफाई दे रही है। एक महिला की जासूसी के मामले को कांग्रेस ने तूल देने की कोशिश की। मगर राजस्थान और दिल्ली के चुनाव नजदीक आने से पहले उसकी यह कोशिश मंद पड़ने लगी है।

विकास के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने मोदी को चुनौती दी है। मगर मोदी इसका जवाब भी ढूंढ़ रहे हैं। कांग्रेस के आंकड़ों में गलती निकालकर भरी जनसभा में उसे प्रचारित कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव अजय माकन कहते है कि मोदी का यह दुष्प्रचार ज्यादा दिनों तक रहने वाला नहीं है।


माकन कहते है कि जनता राजनीतिक नेताओं से हर समय कुछ नए की उम्मीद करती है। जनता आपसे यह उम्मीद नहीं करती कि आप एक ही चीज बार -बार दोहरायें।

शनिवार को दिल्ली के चुनावी मैदान में मोदी ने कांग्रेस को अहंकारी बताते हुए कहा कि राजस्थान और दिल्ली के कांग्रेसी मुख्यमंत्री जनता को अपने शासन का हिसाब देने की जरूरत नहीं समझ रहे हैं।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed