फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress attack on narendra modi government one year

आडवाणी-जोशी की चुप्पी पर दिग्गी ने उठाए सवाल

Sat, 23 May 2015 12:40 PM IST
Updated Sat, 23 May 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
congress attack on narendra modi government one year

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पहले साल पर कांग्रेस ने जमकर प्रहार किया है। भूमि अधिग्रहण कानून में बदलाव पर प्रधानमंत्री को कांग्रेस ने घेरा है।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉरपोरेट सेक्टर के एक धड़े से किए अपने को वादे पूरा करने के लिए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी कहेंगे कि मोदी सरकार में विकास हुआ है तो हम मान लेंगे कि हां विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि ये सरकार किसानों के लिए जीवन ग्रहण अध्यादेश लाई है। कांग्रेस 26 मई को सरकार के खिलाफ देश व्यापी प्रदर्शन करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्गदर्शक मंडल की चुप्पी पर उठाए सवाल

congress attack on narendra modi government one year

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के एक साल के मौके पर भाजपा का मागदर्शक मंडल कुछ नहीं बोल रहा है। आडवाणी, जोशी ही नहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी चुप हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि ये लोग क्यों नहीं बोल रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि कोई विकास नहीं हुआ है। ये लोग जानते है। मगर मजबूरी में चुप है।

दिग्विजय ने कहा कि प्रधानमंत्री का झूठ सबके सामने है। लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब की रैली में मोदी ने कहा था कि सरकार में भाजपा आई तो किसानों की फसल का लागत मूल्य से 50 फीसदी अधिक बोनस के तौर पर देंगे। लेकिन सरकार इससे मुकर गई। रैली में ही नहीं बल्कि चुनाव घोषणा पत्र में भी भाजपा ने ये वादा लिखित तौर पर किया था। मगर बाद में सरकार इससे मुकर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed