फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress attack bjp on Inflation issue.

कांग्रेस का नया प्लान, भाजपा को उसी के हथियार से करेगी चित

Wed, 20 Aug 2014 07:31 AM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 07:31 AM IST
विज्ञापन
congress attack bjp on Inflation issue.

मोदी सरकार के खिलाफ महंगाई के मुद्दे को विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने को लेकर कांग्रेस में शीर्ष स्तर पर मंथन चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को पार्टी के दिल्ली में हो रहे सम्मेलन में इस रणनीति का आगाज भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की ओर से आयोजित संकल्प सम्मेलन में महंगाई को लेकर कांग्रेस के नेताओं की फौज मोदी सरकार पर निशाना साधेंगी, तो साथ ही सड़कों पर भी आंदोलन करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


कई प्रदेशों से मिल रही रिपोर्टों में पार्टी को फीडबैक मिल रहा है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महंगाई पर काबू करने के वायदे के पूरे नहीं होने से नाराज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई पर मोदी की चुप्पी

congress attack bjp on Inflation issue.

पार्टी को रिपोर्ट मिली है कि मीडिया में भले ही लाल किले से मोदी के पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए भाषण में खूब तारीफों के पुल बंधे हो। मगर महंगाई पर उनकी चुप्पी को आम जनता पचा नहीं पा रही है।

इन रिपोर्टों से कांग्रेस हाईकमान का उत्साह बढ़ा है। इसलिए पार्टी आगामी विधानसभा में महंगाई के मुद्दे को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed