{"_id":"ef0864d4-5a68-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"congress-asks-pakistan-not-to-test-india-s-patience","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सेना की करतूत पर गुस्सा, सियासी दल भड़के","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाक सेना की करतूत पर गुस्सा, सियासी दल भड़के
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2013 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो भारतीय सैनिकों का सिर काटने की पाकिस्तानी सेना की बर्बर करतूत पर देशभर में गुस्सा भड़क गया है। राजनीतिक दलों ने भी सरकार पर पाकिस्तान को माकूल जवाब देने का दबाव बढ़ा दिया है। इस कड़ी में खुद यूपीए सरकार की अगुवाई कर रही कांग्रेस ने बेहद आक्रामक रवैया दिखाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने कड़े तेवरों के साथ पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि हमारा धैर्य अब खत्म होता जा रहा है। एक तरफ दोस्ती तो दूसरी तरफ सिर कलम करने की यह फितरत भारत कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
जबकि मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इस घटना को असहनीय बताते हुए पाकिस्तान की करतूत को दुनिया के सामने बेनकाब करने की आवाज उठाई है। तो शिवसेना ने रक्षा मंत्री एके एंटनी का इस्तीफा मांग लिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना की करतूत की खबर मीडिया की सुर्खियों में आते ही देशभर में आक्रोश की लहर फैल गई। सियासी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। कांग्रेस ने कहा है कि पाकिस्तान ने भारत की मेहमाननवाजी का बदला इस तरह चुकाया है।
पार्टी प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि जिस तरह से भारतीय सैनिकों को शहीद करने के बाद उनके शव के साथ बर्ताव किया गया है। यह गैर इंसानी हरकत है। अल्वी ने कहा कि भारत जब भी पाकिस्तान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाता है तो बदले में वह हमेशा से ऐसे ही बदला चुकाता है।
जब हमारे तत्कालीन प्रधानमंत्री (अटल बिहारी वाजपेयी) दोस्ती का हाथ बढ़ाकर लाहौर जाते हैं तो दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना कारगिल में बंकर खोदने का काम करती है। 2008 में मुंबई धमाकों में भी 200 से ज्यादा लोग मारे गए।
कांग्रेस ने पाकिस्तान को चेताया है कि भारत का सब्र का बांध टूटता जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि पाकिस्तान से उसका यह विरोध आखिरी होगा। एक तरफ कांग्रेस ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख जाहिर किया तो दूसरी तरफ विपक्ष ने कांग्रेस नेतृत्व की यूपीए सरकार को ही आड़े हाथों लिया है। शिवसेना ने कहा है कि यह सरकार देश की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। लिहाजा, रक्षा मंत्री एके एंटनी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
इस घटना के लिए रक्षा मंत्री एके एंटनी जिम्मेदार हैं। उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। भारत को पाकिस्तानी सेना की इस करतूत का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। अगर उन्होंने हमारे दो जवानों के सिर काटे हैं तो हमें उनके 40 सैनिकों के सिर काटने चाहिए।--संजय राउत, शिवसेना