कांठ बवाल: कांग्रेस का सवाल, चुप क्यों हैं मोदी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के कांठ पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि नफरत की राजनीति खत्म होनी चाहिए। सबको शांत रहने और सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
वहीं, कांग्रेस ने भाजपा पर वोटों के धुव्रीकरण के लिए उत्तर प्रदेश में दंगे भड़काने का आरोप लगाया है। पार्टी ने पूछा है कि नरेंद्र मोदी इस पूरे बवाल पर आखिर चुप क्यों हैं। उत्तर प्रदेश में सिर्फ सपा सरकार ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार की भी जिम्मेदारी बनती है।
कांठ के बवाल को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मुरादाबाद जाने की कोशिश की। लेकिन उन्हें यूपी गेट पर ही रोक दिया गया है। कांग्रेस महासचिव मधुसदून मिस्त्री के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने इस लेकर धरना प्रदर्शन भी किया।
कांग्रेस ने मोदी से मांगा जवाब
राहुल गांधी ने सीधे भाजपा पर निशाना साधने के बजाय सबसे शांति कायम रखने की अपील की है। राहुल गांधी ने कहा कि वह सहारनपुर की खबर सुनकर बहुत दुखी हैं। हिंसा, भेदभाव और नफरत हमारे देश में कोई जगह नहीं है। मगर कांग्रेस ने सीधे नरेंद्र मोदी से इस संबंध में जवाब मांगा है।
कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा पूर्व सुनियोजित तरीके से देशभर में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश में जुटी हुई है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 60 दिन के भीतर ही देशभर में पूजा स्थलों को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
उधर, भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हर किसी को अपने हिसाब से पुजा करने का अधिकार है। लेकिन उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस केवल सनसनी फैलाने का काम कर रही है।