फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress asked, why modi's hands red

'हमारे हाथ काले पर मोदी के हाथ लाल क्यों'

Mon, 21 Oct 2013 12:13 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Oct 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
congress asked, why modi's hands red

कानपुर रैली में दिए गए मोदी के बयान पर कांग्रेस बिफर पड़ी है। पार्टी ने गोधरा दंगे में मोदी की तथाकथित भूमिका का जिक्र करते हुए कहा है कि उनके हाथ लाल हो गए हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की भाजपा की मांग को भी खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


पार्टी ने कहा है कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई कर रही है और जांच एजेंसी को कानून के तहत अपना काम करने देना चाहिए।

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले के मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि इस घोटाले के काले धुएं ने कांग्रेस के दामन पर दाग लगा दिया है।
विज्ञापन


मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि कांग्रेस के हाथ जनता की सेवा करने में काले हुए हैं, लेकिन मोदी को बताना चाहिए कि उनके हाथ लाल कैसे हुए हैं। आखिर वे कौन सी सेवा कर रहे थे कि उनके हाथ लाल रंग से रंग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी और भाजपा की आलोचना करते हुए खुर्शीद ने कहा कि जब लोग खाना बनाने के लिए कोयला जलाते हैं तो उनके हाथ काले हो जाते हैं। हमारे हाथ भी काले हैं, लेकिन मोदी के हाथ लाल हैं।

मेहंदी या कोई और कारण
उन्होंने कहा कि अगर जनता की सेवा करते हुए हमारे हाथ काले हो जाते हैं तो हमें इसका न तो कोई डर है और न ही कोई चिंता, लेकिन भाजपा को इस बात का जवाब देना चाहिए कि उसके हाथ लाल कैसे हो गए। ऐसा मेहंदी की वजह से हुआ है या इसका कोई और कारण है।

गौरतलब है कि शनिवार को कानपुर की रैली में कोल ब्लॉक आवंटन का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा था कि दिल्ली से शुरू हुआ कोयले के काले धुएं से कानपुर प्रदूषित हो गया है। ज्ञात हो कि कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल कानपुर से सांसद हैं।

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार
नरेंद्र मोदी के शासन की आलोचना पर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि केंद्र में एक दशक के शासन की उसकी उपलब्धियां क्या रही हैं।

भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि वास्तव में कांग्रेस की उपलब्धियां घोटाला, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार गुजरात सरकार की आलोचना करती रहती है। ऐसा लगता है जैसे कि वहां विधानसभा चुनाव होने जा रहे हों।


'गुजरात विधानसभा के नहीं, बल्कि लोकसभा के चुनाव'
नकवी ने कहा कि कांग्रेस भूल गई है कि 2012 में गुजरात विधानसभा के चुनाव में नरेंद्र मोदी की अगुआई में भाजपा ने उसे लगातार तीसरी बार करारी शिकस्त दी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि अब गुजरात विधानसभा के नहीं, बल्कि लोकसभा के चुनाव होने हैं। नकवी कहा कि गुजरात चुनाव हो चुका है और कांग्रेस को हर बार वहां हार मिली है। अब कांग्रेस को अपनी उपलब्धियों पर जनता को जवाब देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed