फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress asked to the government Why is trying to save Pakistan

पाकिस्तान को क्यों बचा रही है मोदी सरकार: कांग्रेस

Tue, 05 Jan 2016 04:46 AM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 04:46 AM IST
विज्ञापन
Congress asked to the government Why is trying to save Pakistan

पठानकोट में पिछले तीन दिन से आतंकवादियों के खिलाफ लगातार चल रहे ऑपरेशन को लेकर कांग्रेस ने सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए है।

विज्ञापन


पार्टी ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री से पूछा है कि आखिर वे पाकिस्तान का नाम लेने से क्यों कतरा रहे हैं। पार्टी ने सवाल किया है कि आखिर क्यों नहीं कहा जा रहा कि ये आतंकवादी पाकिस्तान से आए हैं।

पार्टी ने पूछा है कि मोदी सरकार पाकिस्तान को क्यों बचाने में जुटी है। कांग्रेस ने हालांकि इसके लिए सरकार के किसी मंत्री का इस्तीफा नहीं मांगा।

मगर प्रधानमंत्री को इसके लिए सीधे जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी ने सीधे प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जब एक व्यक्ति के हाथों में ही सारी ताकत आ जाएगी तो यह हाल तो होगा कि देश के गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को पता नहीं होगा कि पठानकोट में आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन खत्म हो गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

Congress asked to the government Why is trying to save Pakistan

कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने कहा, गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहले ट्वीट करते हैं, पांच आतंकवादी को मार दिया गया है। उसके बाद में गृह सचिव प्रेस कॉफ्रेस करते हैं कि 4 आतंकवादियों को मार दिया गया है।

अब गृह मंत्री को अगर इस बात का नहीं पता कि कितने आतंकवादी मार दिए गए हैं, गृह मंत्री सफल ऑपरेशन के लिए बधाई देते हैं और उसके बाद भी ऑपरेशन चल रहा है तो ये अपने आप में इस बात को साबित करता है कि आतंकी घटनाओं पर काबू पाने के लिए संस्थागत तंत्र को खत्म कर दिया गया है। पार्टी ने इसे सबसे बड़े खतरे की घंटी बताया।

माकन ने कहा, ये तब होता है जब सारी पॉवर को एक व्यक्ति अपने हाथ में ले लेता है और जो अलग-अलग व्यक्ति हैं, इसके अंदर उनको छोड़ दिया जाता है।

पार्टी ने सवाल उठाया कि दो दिन से ज्यादा बीतने के बाद भी सुरक्षा मामलों की कैबिनेट बैठक का कोई पता नहीं है। ये बैठक भी कब होगी और होगी भी या नहीं।

इससे सरकार के काम करने का तरीका दिखाता है कि किस तरह से सारी पॉवर को केंद्रीयकृत कर लिया गया है कि दूसरे किसी भी व्यक्ति को कुछ नहीं पता है।

पार्टी ने सवाल उठाया कि 26/ 11 मुबंई हमले के समय नरेंद्र मोदी जी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के बीच में ही गुजरात से मुंबई पंहुच गए और वहाँ जाकर प्रेस कॉफ्रेस की।

जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब वो मुंबई में जहाँ पर उनका कोई लेना-देना नहीं था। वह आज देश के प्रधानमंत्री हैं। पार्टी पूछती है कि क्या उन्हें, उनके गृह मंत्री और रक्षा मंत्री तीनों के पास पठानकोट जाने का समय नहीं है। कांग्रेस ने सरकार से देश को भरोसे लेने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed