फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress asked sachin to fight against narendra modi in varanasi

मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने खेला सचिन तेंदुलकर का दांव!

Thu, 20 Mar 2014 11:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 20 Mar 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
congress asked sachin to fight against narendra modi in varanasi

बनारस की सीट पर भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी का मुकाबला कौन करेगा, कांग्रेस इस फैसले तक पहुंचने से पहले काफी माथापच्ची कर रही है। ताजा खबरें बता रही हैं कि पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह यह जिम्मा संभाल सकते हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने भी कहा है कि वह लोकसभा चुनावों वाराणसी के मैदान में मोदी का मुकाबला करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


लेकिन इस बीच ऐसी जानकारी सामने आ रही है, जो सियासी जानकारों को भी हैरान कर सकती है। इस रणनीति पर भी अमल हुआ था कि किसी बड़े खिलाड़ी या सेलेब्रिटी को मोदी के खिलाफ उतारा जाएगा, ताकि चौतरफा चुनौतियों के बीच कांग्रेस की चुनौती अलग नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर लड़ेंगे मोदी के खिलाफ‍?

congress asked sachin to fight against narendra modi in varanasi

ऐसा लग रहा है कि मोदी के खिलाफ बनारस से किसी सेलेब्रिटी उम्मीदवार को उतारने की कांग्रेस की कोशिश अब अंत की ओर बढ़ रही है। टीओआई की खबर के मुताबिक चीफ इलेक्शन कमेटी की कई बैठकों के बावजूद पार्टी ऐसा उम्मीदवार नहीं तलाश सकी है, जो कद की इस जंग में मोदी को पटखनी दे सके।

खबरों के मुताबिक कांग्रेस ने सचिन तेंदुलकर से संपर्क साधकर उन्हें नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़ा होने का न्योता दिया था। सचिन कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा पहुंचे हैं और इसके पीछे सोनिया गांधी-राहुल गांधी की अहम भूमिका बताई जाती है।

यहां त‌क कि सचिन तेंदुलकर ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, तो उसी रोज उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने का ऐलान कर दिया गया। कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला के मुताबिक इस कहानी के पीछे भी सोनिया थीं।

मास्टर ब्लास्टर का इनकार

congress asked sachin to fight against narendra modi in varanasi

हालांकि, इन तमाम चीजों के बावजूद सचिन तेंदुलकर ने कांग्रेस का यह न्योता ठुकरा दिया कि वह मोदी के खिलाफ बनारस से चुनाव लड़ें। जाहिर है, अब तक सचिन ने खुद को सक्रिय राजनीति से दूर रखने का फैसला किया है।

इसके नतीजतन अब उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस स्‍थानीय उम्मीदवार अजय राय के खिलाफ अपना वजन लगा सकती है, जिनके पास एक लाख से ज्यादा भूमिहार वोट बताए जाते हैं।

दिग्विजय सिंह का नाम उछलने के बाद अजय राय ने विरोध का झंडा उठा दिया है। उनका कहना है कि बनारस में मोदी के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से किसी स्‍थानीय नेता को मौका दिया जाना चाहिए।

अजय राय ने उठाया बगावत का झंडा

congress asked sachin to fight against narendra modi in varanasi

कांग्रेस ने पिछली बार साल 2004 में यह सीट जीती थी, जब राजेश कुमार मिश्रा को 2 लाख से ज्यादा वोट मिले थे। 2009 में मिश्रा चौथे पायदान पर लुढ़क गए थे और भाजपा के मुरली मनोहर जोशी को जीत मिली थी।

उस वक्‍त अजय राय समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़े थे और तीसरे नंबर पर रहे थे। राजीव शुक्ला ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का नाम उठाया था, लेकिन भारत रत्न तेंदुलकर ऑफर स्वीकार करने के‌ लिए तैयार न थे।

बनारस में जो जातीय समीकरण हैं, उसके मुताबिक बनारस में मोदी के खिलाफ ब्राह्मण उम्मीदवार को उतारना मुफीद रहेगा। दिग्गी का कहना है कि अगर पार्टी कहे, तो वो मोदी के खिलाफ उतरने को तैयार हैं। दिग्विजय सिंह ने 2003 में चुनाव लड़ने से दस साल का संन्यास लिया था, जब उमा भारती ने उन्हें विधानसभा चुनावों में पटखनी दी थी।

वीरेंद्र सहवाग दक्षिणी दिल्ली से

congress asked sachin to fight against narendra modi in varanasi

क्रिकेट खिलाड़ियों पर चुनावी दांव लगा रही कांग्रेस केवल सचिन तेंदुलकर नहीं, बल्कि उनके सा‌थ लंबे वक्त तक सलामी बल्लेबाजी कर चुके वीरेंद्र सहवाग पर भी गौर कर रही है।

दिल्ली में कांग्रेस ने अब तक सात में से पांच सीटों पर अपने दावेदारों का ऐलान किया है। ऐसी खबर आ रही है कि दक्षिणी दिल्ली से वह वीरेंद्र सहवाग को मैदान में उतार सकती है। सहवाग जाट हैं और इस सीट पर 5.29 फीसदी जाट वोटर हैं। इसके अलावा सहवाग की शोहरत का फायदा भी मिल सकता है।

इससे पहले कांग्रेस फूलपुर से मोहम्मद कैफ को टिकट दे चुकी है। साथ ही मोहम्मद अजहरुद्दीन को इस बार सवाई माधोपुर-टोंक सीट से मौका दिया गया है। देखना दिलचस्प होगा कि ये सभी बल्लेबाज कांग्रेस के लिए सियासी छक्के लगा पाएंगे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed