फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Congress asked question to pm modi

कांग्रेस का सवाल, रमजान क्यों भूल गए पीएम

Mon, 29 Jun 2015 12:14 AM IST
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Congress asked question to pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मुस्लिमों की उपेक्षा किए जाने और ललित मोदी समेत अन्य विवादों पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ने पर कांग्रेस ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस ने पीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने रक्षाबंधन को याद किया ठीक है, लेकिन वह रम़जान को क्यों भूल गए।

विज्ञापन


पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में रक्षाबंधन पर बहनों को जनसुरक्षा दिलाने की अपील की। कांग्रेस ने इसी बात पर पीएम को घेरा है। वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि बहुत अच्छा है उन्होंने रक्षाबंधन को याद किया।
विज्ञापन


उनकी भी हिंदू बहनें हैं, लेकिन देश में 10 से 15 करोड़ मुस्लिम भी हैं। इस वक्त रमज़ान का पवित्र महीना चल रहा है, लेकिन पीएम ने इस पर कुछ नहीं कहा कि सब मिलकर ईद मनाएंगे फिर दीवाली मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुप्पी पर पीएम को लिया आड़े हाथ

Congress asked question to pm modi

आजाद ने पीएम पर सवाल दागा कि वह पिछले कुछ हफ्तों से विवादों पर चुप हैं। क्या उन्हें अब अपनी चुप्पी नहीं तोड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने ललित मोदी को भारत लाने के लिए ब्रिटेन पर काफी दबाव बनाया, लेकिन मोदी सच कह रहे हैं कि उनकी सरकार भाग और दौड़ रही है।

आपातकाल के40 साल पूरे होने पर भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी की ओर से दिए गए इंटरव्यू पर उन्होंने कहा कि आडवाणी जी कुछ भी इशारा नहीं कर रहे हैं। वह अपनी बात साफ-साफ कह रहे हैं, लेकिन जो नहीं समझे वह नादान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed