फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Priyanka Gandhi not to Lead Congress

राहुल के बदले प्रियंका की मांग फिर हुई खारिज

Tue, 21 Oct 2014 02:23 PM IST
Updated Tue, 21 Oct 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi not to Lead Congress

लोकसभा के बाद महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों को गंवाने वाली कांग्रेस हार की समीक्षा की बजाय एक बार फिर राहुल गांधी को बचाने में जुट गई है। साथ ही कांग्रेस ने पार्टी की कमान राहुल के बदले प्रियंका गांधी को देने की मांग को सिरे से नकार दिया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि विधानसभा चुनावों के निराशाजनक परिणाम के बाद कांग्रेस के एक धड़े ने प्रियंका को आगे लाने की आवाज उठाई थी।

पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने जोर देकर कहा कि प्रियंका गांधी ने खुद को रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीटों तक सीमित कर रखा है। कांग्रेस की कोर कमेटी ने एक बार फिर से राहुल गांधी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्तिगत लोगों के मन में कुछ असमंजस की स्थिति हो सकती है। लेकिन जहां तक कांग्रेसियों का सवाल है, उनके मन में इसे लेकर कोई संदेह नहीं है। हम सभी सोनिया और राहुल गांधी में ही अपना नेतृत्व देखते हैं और करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस भावना का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल को बचाने में जुटी कांग्रेस

Priyanka Gandhi not to Lead Congress

उल्लेखनीय है कि परिणाम आने के बाद कांग्रेस मुख्यालय के सामने रविवार को 200 से ज्यादा कांग्रेस समर्थकों ने एकत्रित होकर राहुल के बदले प्रियंका को लाने की मांग की।

कांग्रेस की हालात पर उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के बिना कांग्रेस का भविष्य नहीं है। ऐसे में राहुल को हटाने का सवाल ही नहीं उठता है। हम फिर से सुधार करेंगे और अपने समर्थन को सीट में बदलने का प्रयास करेंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि राहुल के नेतृत्व पर गांधी परिवार और पार्टी ने फैसला लिया है। ऐसे में पार्टी के कुछ लोग राहुल बनाम प्रियंका की बात उठा कर अपनी कुर्सी बचाए रखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed