फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress and ncp will contest together in gujarat

गुजरात में कांग्रेस-एनसीपी मिलकर लड़ेंगी चुनाव

Fri, 23 Nov 2012 12:02 AM IST
नई दिल्ली/विजय गुप्ता
नई दिल्ली/विजय गुप्ता Updated Fri, 23 Nov 2012 12:02 AM IST
विज्ञापन
congress and ncp will contest together in gujarat

अगले महीने गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अपने सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में दोनो दलों के नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है। इसके तहत गुजरात की 185 सीटों में एनसीपी नौ सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के लिए पहली बार दोनो दलों ने यहां मिलकर चुनाव लड़ने के लिए हाथ मिलाया है।

विज्ञापन


टिकट बंटवारे के झगड़े से जूझ रही कांग्रेस के सामने लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को सत्ता में आने से रोकने की बड़ी चुनौती है। पार्टी को टिकट कटने से नाराज कांग्रेसियों के बागी होने का खतरा है। वहीं दूसरी ओर गठबंधन न होने पर एनसीपी भी कई सीटों पर कांग्रेस के लिए खतरा साबित हो सकती थी। पिछले विधानसभा चुनाव में एनसीपी ने कई सीटों पर कांग्रेस को नुकसान तो पहुंचाया ही साथ ही उसके मुस्लिम बोट बैंक में भी सेंध लगाई थी। इसलिए कांग्रेस ने इस दफा एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस ने गुजरात चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। मगर 46 प्रत्याशियों की दूसरी सूची को रोक दिया था। बताया जाता है कि इन सीटों में एनसीपी के खाते वाली कुछ सीटें भी हैं। इसलिए यह सूची रोकी गई। अब गठबंधन हो जाने और सीटों पर सहमति बनने से कांग्रेस जल्द ही दूसरी सूची जारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिनगर से ही मैदान में उतरेंगे नरेंद्र मोदी
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मौजूदा निर्वाचन क्षेत्र मणिनगर से ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। भाजपा ने प्रदेश के लिए 84 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें मौजूदा सात विधायकों के टिकट काट दिये गये हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बृहस्पतिवार रात उम्मीदवारों के नामों को हरी झंडी दिखा दी। इस सूची में पहले स्थान पर मोदी का ही नाम शामिल है। बैठक में मोदी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed