फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress and modi promises aside

कांग्रेस डाल-डाल तो मोदी पात-पात

Tue, 04 Dec 2012 12:22 AM IST
अहमदाबाद/ब्यूरो/एजेंसी
अहमदाबाद/ब्यूरो/एजेंसी Updated Tue, 04 Dec 2012 12:22 AM IST
विज्ञापन
congress and modi promises aside

गुजरात में विधानसभा चुनाव की सियासी जंग ने रफ्तार पकड़ ली है। पार्टियों के बीच अपनी खूबियां और दूसरे की खामियां गिराने का दौर अपने शबाब पर है। जनता को लुभाने के लिए पार्टियों के बीच एक-दूसरे से बढ़ चढ़कर दावे और वादे की होड़ लगी है। ऐसे में सोमवार को भाजपा ने गुजरात चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भाजपा के संकल्प पत्र का नाम दिया है और इसे समाज के हर वर्ग के विकास का ब्लूप्रिंट करार दिया है।

विज्ञापन


घोषणा पत्र की सबसे खास बात ग्रामीण और शहरी गरीबों के लिए 50 लाख मकान का वादा है। इससे पहले कांग्रेस ने गरीबों के लिए ‘घर नू घर’ योजना के तहत 25 लाख मकान देने का वादा किया था। मकान के नाम पर मची इस मारामारी को देखते हुए यह कहा जाने लगा है कि कांग्रेस डाल-डाल तो मोदी पात-पात चल रहे हैं। घोषणा पत्र में मकान के अलावा गुजरात को टेक्सटाइल हब बनाने, 30 लाख युवाओं को रोजगार देने और सरकारी सेवाओं में आवेदन की आयु सीमा दो साल बढ़ाने का भी वादा किया गया है। घोषणा पत्र अरुण जेटली की मौजूदगी में मोदी ने जारी किया।
विज्ञापन


घोषणा पत्र के मुख्य बिंदु

- शहरी क्षेत्र में 22 लाख और ग्रामीण क्षेत्र में 28 लाख मकान बनाए जाएंगे
- अगले पांच साल में हर घर में पहुंचेगा पानी, बिजली उत्पादन और सड़क नेटवर्क होगा दोगुना
- किसानों को तत्काल बिजली, ब्याज दर में राहत, 16 लाख हेक्टेयर नया सिंचाई क्षेत्र, आदिवासियों के लिए 4125 करोड़ की सिंचाई योजना, हर जिले में कोल्ड स्टोरेज
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुजरात चिकित्सा सेवा निगम का गठन, कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल, हर तहसील में महिला आदालतें
- राइट टू सर्विस व यूथ पॉलिसी होगी लागू, प्रदेश वासियों के लिए स्वास्थ्य बीमा और आपात बीमा
- मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना शुरू होगी, बच्चों के पोषण के लिए बालम सुखम योजना लाएंगे

नव मध्य वर्ग

-नरेंद्र मोदी ने कहा है कि गुजरात में नव मध्य वर्ग की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में राज्य में हुए विकास की वजह से इस वर्ग की संख्या में इजाफा हुआ है। मोदी ने कहा कि यह वह वर्ग है जो गरीबी रेखा की सीमा पार कर चुका है, लेकिन पूरी तरह से मध्य वर्ग की श्रेणी में नहीं पहुंचा है। इस वर्ग को विकास के लिए मदद की जरूरत है और सरकार इसके लिए हरसंभव प्रयास करेगी। मोदी ने इस वर्ग को परिभाषित करने का भी वादा किया।

कांग्रेस ने जारी किया आरोप पत्र

- कांग्रेस ने सोमवार को मोदी के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया। पार्टी के प्रदेश प्रमुख अर्जुन मोडवाडिया ने आरोप लगाया कि मोदी को आम आदमी के बजाय उद्योगपतियों की चिंता रहती है। उन्होंने कहा कि मोदी विकास की जो तसवीर पेश कर रहे हैं वह झूठी है। प्रदेश में बच्चे और महिलाएं कुपोषण की शिकार हैं और राज्य कर्ज में डुबा हुआ है।

भाजपा आलाकमान ने सिद्धू पर कसी लगाम

भाजपा आलाकमान ने गुजरात में तीखे भाषणों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे सांसद नवजोत सिंह सिद्धू को निर्देश दिए हैं कि वे बोलने में संयम बरतें। केशुभाई पटेल को सिद्धू ने देशद्रोही बताया था और कहा था कि उनका भाजपा से विश्वासघात गोमांस खाने जैसा है। गंभीर व्यक्तिगत टिप्पणियों से भाजपा आलाकमान को पटेलों के नाराज होने की आशंका है। भाजपा स्टार प्रचारक सिद्धू ने अपने भाषणों में कहा था कि जिस भाजपा ने केशूभाई को मुख्यमंत्री बनाया था, वे उसी पार्टी की पीठ में छुरा भोंक रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए कहा था कि वे गांधी जी के उस बंदर की तरह हैं, जो बोलता नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा था कि कांग्रेस भारत को सोनिया की चिड़िया बनाना चाहती है।


भाजपा ने नरहरि से साधा संपर्क

भाजपा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरहरि अमीन से संपर्क साधा है और उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस से टिकट नहीं देने से अमीन नाराज हैं और उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का प्रचार नहीं करने का निर्णय किया है। उन्हें मनाने की कांग्रेस की कोशिश विफल हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed