फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress and bsp criticized bjp about modi road show

मोदी की रैली पर सियासत, कांग्रेस-भाजपा में बढ़ी तल्खी

Sat, 26 Apr 2014 05:24 PM IST
Updated Sat, 26 Apr 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
congress and bsp criticized bjp about modi road show

वाराणसी में नरेंद्र मोदी के रोड शो के बाद सियासत गरमा गई है। चुनावी जंग में पहले से एक-दूसरे के खिलाफ तलवारें भांज रही कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

विज्ञापन


कांग्रेस के अलावा बसपा ने मोदी की रैली में किराए की भीड़ जुटाने का आरोप लगाया है जबकि भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि यह काम कांग्रेस करती है, जिसकी रैली में से आधी भीड़ बीच में ही उठकर चली जाती है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी की रैली में ऐसा ही हुआ था।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटा चुकी कांग्रेस ने अब आरोप लगाया है कि रोड शो में बाहर से आए एक लाख लोगों ने जो टी शर्ट पहनी थी, उसका खर्च मोदी के चुनाव खर्चे में डाला जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने उड़ाया मोदी का मजाक

congress and bsp criticized bjp about modi road show

भाजपा और कांग्रेस की जुबानी जंग तब और बढ़ गई जब प्रियंका गांधी ने मोदी पर करोड़ों की जमीन कौड़ियों के दाम पर अपने मित्रों को देने का आरोप ठोक दिया।

प्रियंका ने मोदी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वे एबीसीडी नहीं सिखाए बल्कि काम की बात करे। दूसरी तरफ मोदी ने भी कहा कि पूरी कांग्रेस और गांधी परिवार कुछ एनजीओ के साथ मिलकर एक सूत्रीय कार्यक्रम पर काम कर रहा है, यह काम है कि मोदी को रोको।

उन्होंने आरोप लगाया कि मां और बेटे की सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है। मोदी के समर्थन में उतरी भाजपा ने कहा कि प्रियंका को मोदी पर सवाल उठाने से पहले अपने पति राबर्ट वाड्रा के बिजनेस मॉडल का खुलासा करना चाहिए।

'मोदी के रोड शो में 75 फीसदी लोग बाहर के'

congress and bsp criticized bjp about modi road show

बहरहाल, कांग्रेस नेता मीम अफजल ने आरोप लगाया है कि मोदी के रोड शो में लोगों में 75 फीसदी लोग बाहर से किराए पर बुलाए गए थे। उन्होंने एक जैसी टी शर्ट पहनी थी। कांग्रेस इस मुद्दे पर भी चुनाव आयोग से भी शिकायत करेगी।

उधर, पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने अफजल के बयान को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस मोदी की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग से क्यों शिकायत की। रोड शो में लोग खुद आए थे, चुनाव का कार्यक्रम भी आयोग ने बनाया है।

उन्होंने कहा कि जहां तक मीडिया का सवाल है तो वह हिट शो को ही दिखाएगा, न कि फ्लॉप शो। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी फेल हो गए हैं तो कांग्रेस ने अब प्रियंका को आगे कर दिया गया है। लेकिन वह भी राहुल की पुरानी बातों को ही दोहरा रही है। उन्हें पता होना चाहिए कि गुजरात में एक रुपये में जमीन मोदी ने नहीं बल्कि कांग्रेस समर्थित वाघेला सरकार ने आवंटित की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत अन्य दल जितना भी मोदी के खिलाफ बोलेंगे उतना ही उन्हें सियासी लाभ होगा।

मोदी की रैली में किराए की भीड़: मायावती

congress and bsp criticized bjp about modi road show

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कांग्रेस के सुर में सुर मिलाते हुए कहा है कि वाराणसी में नरेंद्र मोदी के रोड शो में किराए की भीड़ जुटाई गई थी।

साथ ही उन्होंने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की।

मायावती ने कहा, ‘मुझे बताया गया है कि मोदी की रैली में अधिकतर लोग बाहरी थे। लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होने वाला।’ रोड शो पर उन्होंने कहा, ‘चुनाव आयोग को कड़े कदम उठाने चाहिए। यह जनहित में नही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed