फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   congress again move ec against modi

मोदी के खिलाफ फिर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

Tue, 19 Nov 2013 12:10 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 19 Nov 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
congress again move ec against modi

भाजपा और कांग्रेस के बीच चुनाव आयोग से शिकायतें करने की नई होड़ शुरू हो गई है। कांग्रेस ने एक बार फिर चुनाव आयोग से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की शिकायत कर, कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


यह शिकायत मोदी के छत्तीसगढ़ में चुनावी रैली के दौरान मामा के यहां से पैसे लाने और सोनिया की बीमारी से संबंधित बयान को लेकर की गई है।

पांच राज्यों में मतदान का दिन ज्यों-ज्यों पास आ रहा है, भाजपा व कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग बढ़ती जा रही है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि दोनों दलों के शीर्ष नेता जमकर एक दूसरे पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं।
विज्ञापन


राहुल, सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री ने हाल ही में अपने भाषणों में केंद्र सरकार से राज्यों को भेजे जाने वाली धनराशि का जिक्र करते हुए कहा था कि हमने फलां काम के लिए पैसा भेजा, पर भाजपा सरकारों ने कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा था कि क्या यह पैसा शहजादे के मामा के यहां से आया था। कांग्रेस ने इस बयान को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है।

कांग्रेस ने अपनी शिकायत में मोदी द्वारा अपने भाषण में सोनिया के स्वास्थ्य का मसला उठाने पर भी आपत्ति जताई है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के चुनाव निशान को खूनी पंजा बताए जाने के मामले में एक शिकायत पहले से मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग में लंबित है।

कांग्रेस के नेता भी जुबानी जंग में पीछे नहीं हैं। भाजपा पर दंगा भड़काने का आरोप लगाने के मामले में राहुल आयोग की फटकार खा चुके हैं। बावजूद इसके वे फिर से भाजपा को चोरों की पार्टी कह चुके हैं।


मोदी के मामा वाले बयान के बाद कांग्रेस की ओर से नाना का कमेंट भाजपा पर हो चुका है। मोदी द्वारा एक महिला की जासूसी को लेकर कांग्रेसियों की सक्रियता जिस तरह इन दिनों बढ़ी है, उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में एक दूसरे पर कीचड़ उछालने का यह अभियान और तेज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed