{"_id":"bef8dacc-d0d7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"congress-afraid-with-narendra-modi-says-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी से डरती है कांग्रेस, जपती है 'नमो-नमो''","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मोदी से डरती है कांग्रेस, जपती है 'नमो-नमो''
पणजी/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 09 Jun 2013 02:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर गोवा में चल रहे 'अमृत मंथन' के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है।
विज्ञापन
भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस को नरेंद्र मोदी से डर लगता है, वह मोदी को ताकतवर मानती है इसलिए बार-बार मोदी का नाम जपती है। इसकी एक वजह यह है कि मोदी ने कांग्रेस को कई बार धूल चटाई है।
पार्टी प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पास किया गया। प्रस्ताव में यूपीए सरकार के चार साल के भ्रष्ट शासन का जिक्र किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपीए के चार साल असफलताओं से भरे हुए हैं। इस पर कांग्रेस को जश्न नहीं मनाना चाहिए बल्कि जनता से माफी मांगनी चाहिए।
पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि यूपीए सरकार के दो केंद्र हैं एक 7 रेस कोर्स और दूसरा 10 जनपथ। कांग्रेस के आपसी झगड़े से देश का नुकसान हो रहा है। महंगाई बढ़ रही है लोग कांग्रेस से मुक्ति चाहते हैं। इसलिए भाजपा ही कांग्रेस का एकमात्र विकल्प है, ऐसे में पार्टी की जिम्मेदारियों बढ़ जाती है।
विज्ञापन
'अमृत मंथन'
मोदी को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में विष घोल दिया है इसलिए भाजपा गोवा में 'अमृत मंथन' कर रही है। इससे निकलने वाले 'अमृत' को कमल के फूल में लेकर देशवासियों को परोसेंगे।
'अटल-आडवाणी का है आशीर्वाद'
आडवाणी की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से वह यहां नहीं आ सके हैं। पार्टी अपने आपको धन्य मानती है कि उसके पास अटल-आडवाणी जैसे नेता हैं। हमेशा ही उनका आशीर्वाद पार्टी के साथ है।