{"_id":"018aba56-251e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"congress-accept-interest-free-loan-to-national-herald","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने माना, नेशनल हेराल्ड को दिया ब्याजमुक्त कर्ज ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांग्रेस ने माना, नेशनल हेराल्ड को दिया ब्याजमुक्त कर्ज
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Nov 2012 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता पार्टी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी के गांधी परिवार पर लगाए आरोपों की गरमाई सियासत के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि नेशनल हेराल्ड अखबार को ब्याज मुक्त कर्ज दिया गया है।
विज्ञापन
इस मुद्दे पर अपना समर्थन जारी रखते हुए पार्टी ने कहा कि अखबार को नई जिंदगी देने में मदद कर कांग्रेस ने अपना कर्तव्य निभाया। यह मदद देश के कानूनी प्रावधानों के तहत की गई और इससे कोई वित्तीय लाभ नहीं लिया गया है। कांग्रेस के शिखर नेतृत्व पर कथित वित्तीय हेर-फेर का आरोप लगाने वाले सुब्रह्मण्यम स्वामी के एसोसिएटेड जरनल को दिए कर्ज का मुद्दा जोर-शोर से उठाए जाने का जवाब देते हुए पार्टी ने यह बात कही।
विज्ञापन
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष जनार्दन द्विवेदी की ओर से देर शाम जारी बयान में कहा गया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के शुरू किए गए अखबार नेशनल हेराल्ड की प्रकाशक द एसोसिएटेड जरनल की मदद करना पार्टी के लिए गर्व की बात है। इस अखबार ने देश की आजादी के आंदोलन में अपनी भूमिका निभाई है। इसलिए अखबार की सेहत फिर से रास्ते पर लाने के लिए एसोसिएटेड जरनल कंपनी को ब्याज मुक्त कर्ज दिया गया।
विज्ञापन