फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Cong slams Rajnath’s English language remark

भाजपा अध्यक्ष के इस बयान पर कांग्रेस भड़की

Sat, 20 Jul 2013 12:19 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sat, 20 Jul 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
Cong slams Rajnath’s English language remark

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के अंग्रेजी संबंधी बयान पर कांग्रेस भड़क गई है। उसने आरोप लगाते हुए कहा है कि विपक्षी दल भाजपा ने खुद अंग्रेजी बोलने वाले लोगों से ही अपने विजन दस्तावेज तैयार कराए हैं।

विज्ञापन


राजनाथ ने कहा था कि अंग्रेजी के प्रसार ने देश की संस्कृति को काफी आघात पहुंचाया है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि मुझे कभी कभी अपने दोस्तों पर हंसी आती है।
विज्ञापन


एक तरफ वह अपना विजन सिर्फ अंग्रेजी का इस्तेमाल करने वाले लोगों से तैयार कराते हैं और दूसरी तरफ अंग्रेजी का विरोध करते हैं। यह तो एक तरह से पाखंड है।

उन्होंने कहा कि ऐसा बयान देकर भाषा पर विवाद पैदा करने की कोशिश की गई है। एक भाषा को दूसरी भाषा से बेहतर बताने से देश की एकता मजबूत नहीं होगी।

ऐसी अपेक्षा एक जिम्मेदार राजनैतिक दल से नहीं की जा सकती।

तिवारी ने कहा कि इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए छोटे बच्चों को अंग्रेजी की शिक्षा दी जाए या न दी जाए इस मसले पर हमारे देश के अलावा अन्य देशों में भी बहस हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed