फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cong seeks action on complaint by woman journalist

महिला पत्रकार को धमकी, मोदी और संघ पर आरोप

Fri, 01 Nov 2013 12:15 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Nov 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
cong seeks action on complaint by woman journalist

सरदार पटेल की विरासत को लेकर चल रहे घमासान के बीच कांग्रेस ने संघ और नरेंद्र मोदी पर अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि एक महिला पत्रकार ने आठ अक्तूबर को आरएसएस पर सरदार पटेल के विचारों के संबंध में अंग्रेजी अखबार में लेख लिखा था। मगर इसके बाद से उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकियां दी गईं और बदतमीजी की गई।
विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा कि महिला पत्रकार ने तथ्यों और तर्कों के आधार पर लिखा था कि किस तरह आरएसएस पटेल से किए वादों से पीछे हट गया। कांग्रेस ने कहा कि महिला ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने गृह मंत्रालय से इसकी जांच की मांग की है। सरदार पटेल की विरासत को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस ने महिला पत्रकार को दी जा रही धमकियों के जरिए नरेंद्र मोदी पर निरंकुश और अभिमान होने का आरोप लगाया।


अजय माकन ने कहा कि एक ओर तो मोदी सरकार पटेल की प्रतिमा की आधारशिला रख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मोदी, भाजपा और संघ के कार्यकर्त्ताओं की ओर से देश की बुनियादी ढांचे पर प्रहार किया जाता है।

मोदी को पटेल के आदर्शों पर चलने की नसीहत

उन्होंने कहा कि कई बार लोगों को लगता है कि अभी तो विपक्ष में हैं तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर उनका यह हाल है। अगर सत्ता मिल जाएगी तो क्या होगा। इसका पता नहीं। उन्होंने मोदी को पटेल के आदर्शों पर चलने की नसीहत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed