{"_id":"6f661237816be2bc7daf25837fdc2a3e","slug":"cong-rethinks-plan-to-catch-modi-on-wrong-foot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को बैकफुट पर धकेलने को कांग्रेस का नया गेम प्लान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी को बैकफुट पर धकेलने को कांग्रेस का नया गेम प्लान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Nov 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की ओर से एक के बाद एक हमले झेल रही कांग्रेस उनको घेरने के लिए अलग से रणनीति बनाने पर जुट गई है।
विज्ञापन
एचटी के मुताबिक पार्टी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को विवादास्पद अनुच्छेद 370, समान नागरिक संहिता और अयोध्या में राम मंदिर के साथ विदेशी और आर्थिक नीति के तहत घेरने का प्लान बनाया है।
विज्ञापन
बीजेपी संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म करना चाहती है, जो जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देती है साथ ही पूरे देश में बिना किसी धर्म के भेदभाव के खिलाफ समान नागरिक संहिता को भी लागू करना चाहती है।
विज्ञापन
इसके अलावा बीजेपी का कहना है कि अगर वह सत्ता में आती है तो अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण करेगी।
बीजेपी के विरोधी इन्हीं मुद्दों पर सवाल उठाती है कि उसने 1998 से 2004 के बीच, जब वह सत्ता में थी तो इन सब कामों को क्यों नहीं किया?
उस समय बीजेपी ने इन मुद्दों से किनारा करते हुए एनडीए के एजेंडे पर काम किया था।
अब तक मोदी इन सभी मसलों पर चुप ही रहे हैं और उन्होंने हिंदूओं और मुस्लिमों को आपस में नहीं गरीबी से लड़ने की सलाह दी। मोदी की आक्रामक प्रचार ने कांग्रेस को अपनी रणनीति बदलने के लिए मजबूर कर दिया है।
गुजरात चुनावों में मोदी को पूरी तरीके से अपने प्रचार से दूर रखने वाली कांग्रेस अब उन्हें इन विवादास्पद मुद्दों के बीच में लाना चाहती है।
बिना अपना नाम बताए कांग्रेस के एक रणनीतिकार ने कहा कि मीडिया और अन्य मंचों के जरिए हम मोदी से इन सवालों के जवाब मांगेंगे। उन्होंने कहा कि हम मोदी से भारत की विदेश नीति पर सवाल करेंगे कि हमें पाकिस्तान से बातचीत जारी रखनी चाहिए या नहीं।
पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के रिजल्ट के बाद कांग्रेस इन सभी सवालों को लेकर मोदी से जवाब मांगेगी।