फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Cong MPs from Telangana boycott party meeting on FDI

तेलंगाना के सांसद कर सकते हैं यूपीए के खिलाफ वोट?

Tue, 04 Dec 2012 01:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 04 Dec 2012 01:33 PM IST
विज्ञापन
Cong MPs from Telangana boycott party meeting on FDI

मल्टीब्रांड रिटेल में एफडीआई पर लोकसभा में कल होने वाले मतदान में शामिल होने के मुद्दे पर बुलाई गई एक बैठक का तेलंगाना क्षेत्र के 8 कांग्रेस सांसदों ने बहिष्कार कर दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस ने संसद में होने वाली वोटिंग के मद्देनजर अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने तेलंगाना क्षेत्र के कांग्रेसी सांसदों वोटिंग पर बातचीत के लिए एक बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन


लेकिन क्षेत्र के 8 सांसदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के मुद्दे पर फैसला होने से संप्रग सरकार से खफा ये सांसद कल सरकार के पक्ष में वोटिंग करेंगे या नहीं इस पर भी संशय बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सांसदों ने बुधवार को मतदान से अलग रहने के सवाल को खुला रखा और कहा कि इस बारे में फैसला कल ही किया जाएगा। गृह मंत्री और सदन के नेता सुशील कुमार शिंदे और संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने यह बैठक सरकार के पक्ष में मतदान का उनसे आश्वासन हासिल करने के उद्देश्य से बुलाई थी।

हालांकि सिर्फ दो केंद्रीय मंत्रियों एस जयपाल रेड्डी और सर्व सत्यनारायण और बलराम नायक ने सुबह हुई बैठक में हिस्सा लिया। करीमनगर से पार्टी सांसद पी प्रभाकर ने कहा, ‘‘हमने बैठक का बहिष्कार किया। हम जाना नहीं चाहते थे।’’ 

प्रभाकर के सहयोगी और निजामाबाद से संसद मधु गौड़ याक्षी ने भी इसी तरह की बात की और कहा कि उन्होंने पार्टी नेताओं द्वारा बुलाई गई बैठक का एक मत से बहिष्कार करने का निर्णय किया था।

प्रभाकर ने कल यह संकेत दिया था कि पृथक तेलंगाना राज्य के गठन की घोषणा को लेकर केन्द्र द्वारा किए जा रहे विलंब के विरोध में वे एफडीआई पर मतदान से अलग रह सकते हैं। इसके बाद ही पार्टी नेताओं ने आज यह बैठक बुलाई थी। यह पूछे जाने पर कि क्या वे आज चर्चा में और कल मतदान में हिस्सा लेंगे, दो सांसदों ने कहा, ‘‘यह कल तय किया जाएगा।’’


कांग्रेस पहले ही तीन लाइन का व्हिप जारी कर चुकी है जिसमें पार्टी सांसदों ने सदन में मौजूद रहने और सरकार के पक्ष में मतदान करने को कहा गया है। मल्टीब्रांड रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर लोकसभा में आज दो बजे से बहस होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed