{"_id":"a6a05648-2b24-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"cong-mp-praises-rss-for-dedication-embarrasses-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एयरकंडीशन से बाहर निकल कर काम करें कांग्रेसी नेता'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'एयरकंडीशन से बाहर निकल कर काम करें कांग्रेसी नेता'
भोपाल/एजेंसी
Updated Sat, 10 Nov 2012 04:26 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के नीमच से कांग्रेस सांसद सज्जन सिंह वर्मा ने पार्टी नेताओं पर निशाना साधा है। वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता एयरकंडीशन में रहकर राजनीति करते हैं। यदि पार्टी को आगामी चुनाव जीतना है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसा जज्बा दिखाना होगा।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि जब तक कांग्रेस के शीर्ष नेता जमीनी कार्यकर्ताओं को ध्यान में नहीं रखेंगे, उन्हें मुश्किलें होगी। जब आरएसएस कार्यकर्ता चने खाकर मिशन पर निकल सकते हैं तो फिर कांग्रेसी नेता क्यों नहीं? आखिर क्यों दिल्ली में रहने वाले नेता यह बात नहीं समझ रहे हैं? भाजपा को आरएसएस का समर्थन हासिल है और इससे फायदा भी होता है।
विज्ञापन