मोदी के हेलीकॉप्टर पर फिर अड़ंगा, EC में शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने बनारस में भाजपा के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में हेलीकॉप्टर उतारने की योजना पर ऐतराज जताते हुए इसके संबंध में दी गई अनुमति को खारिज करने की मांग की है।
पार्टी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के घोषित कार्यक्रम के अनुसार मोदी बीएचयू में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे और मुख्य द्वार पर जाकर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा को माला पहनाकर सम्मान देंगे।
इसके बाद वह फिर हेलीकॉप्टर से विश्वविद्यालय महात्मा काशी विद्यापीठ के मैदान में उतरेंगे और फिर विद्यापीठ परिसर से अपना रोड शो शुरू करेंगे।
अनुमति खारिज करने की मांग
पार्टी ने आयोग से शिकायत की है कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय केंद्र और महात्मा काशी विद्यापीठ केंद्र प्रदेश शासन के अंतर्गत आता है। मगर इसके बावजूद जिला प्रशासन के दबाव से या फिर विश्वविद्यालय के अधिकारियों की निजी रुचि से दोनों विश्वविद्यालय के परिसर का प्रयोग राजनीतिक उद्देश्य से मोदी के कार्यक्रमों के लिए किया जा रहा है।
पार्टी के कानून और मानवाधिकार विभाग के सचिव केसी मित्तल ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि विश्वविद्यालय के परिसरों को इस्तेमाल करने की अनुमति को रद्द किया जाए।
वहीं काशी विद्यापीठ के छात्र संघ के महामंत्री विकास सिंह ने भी इस संबंध में चुनाव आयोग को शिकायत की है। विकास सिंह ने कहा है कि अगर ये अनुमति खारिज नहीं की जाएगी तो छात्र इसका विरोध करेंगे।