{"_id":"2b308668-9af5-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"cong-mla-climbs-on-mobile-tower-to-press-his-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग मनवाने के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ा कांग्रेसी विधायक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मांग मनवाने के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ा कांग्रेसी विधायक
जयपुर/एजेंसी
Updated Mon, 01 Apr 2013 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के एक विधायक को अपनी मांग मनवाने के लिए सोमवार को शोले फिल्म के वीरू का रास्ता अख्तियार करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रदेश के चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ी सादडी इलाके से तीन मोबाइल टॉवरों को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक प्रकाश चंद्र चौधरी पांच घंटे तक एक मोबाइल टॉवर पर चढ़कर बैठे रहे।
विज्ञापन
सर्किल अधिकारी जगदीश नारायण ने बताया कि चौधरी अपनी मांग पर दबाव बनाने के लिए सुबह टॉवर पर चढ़कर बैठ गए थे। जिला प्रशासन द्वारा उनकी मांग को पूरा किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद वह नीचे उतरे। चौधरी बड़ी सादडी से विधायक हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोबाइल टॉवरों से निकलने वाले विकिरण से स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इसलिए इन टॉवरों को किसी सुनसान इलाके में शिफ्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कदम उन्हें अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों की शिकायतों को तवज्जो नहीं देने के चलते उठाना पड़ा।