{"_id":"4e600cabe61a6268b86bc5521bd13194","slug":"cong-led-upa-will-be-voted-out-if-jan-lokpal-bill-not-passed-bedi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जन लोकपाल नहीं, तो यूपीए को न दें वोट'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'जन लोकपाल नहीं, तो यूपीए को न दें वोट'
एजेंसी/अहमदनगर (महाराष्ट्र)
Updated Thu, 12 Dec 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व आईपीएस अधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता किरण बेदी का कहना है कि अगर मौजूदा शीतकालीन सत्र में सरकार जन लोकपाल लाने में विफल रहती है, तो आम चुनावों में जनता को उनके खिलाफ वोट करना चाहिए।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा कर दी है कि आगामी शनिवार से वह अन्ना हजारे के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगी।
तस्वीरों में देखिए:- जंतर-मंतर से केजरीवाल की चुनौती
विज्ञापन
किरण बेदी ने कहा, ‘मैं हमेशा अपने दिल की आवाज सुनती हूं और मेरा मन कहता है कि अकेले अन्ना अनशन पर बैठें और मैं अनशन न करूं, यह सही नहीं है।
उन्होंने कहा, 'मैंने कभी भी अपने जीवन में व्रत नहीं रखा। यह पहला मौका होगा, जब मैं व्रत रखूंगी। मगर अन्ना के अनशन ने मुझे बदल दिया है। मुझे सिविल सोसायटी के सदस्य के रूप में उनके साथ जुड़ना चाहिए।’
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस अधिकारी ने यूपीए सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। रालेगण सिद्धि में भूख हड़ताल पर बैठे अन्ना हजारे के समर्थकों को संबोधित करते हुए किरण बेदी ने कहा, ‘हाल के विधानसभा चुनावों में लोगों ने यूपीए सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है। लोगों ने अन्ना आंदोलन से फैली जागरूकता के चलते भ्रष्टाचार मुक्त विकल्प (दिल्ली चुनाव में ‘आप’) चुना है।’
उन्होंने कहा कि उभरती युवा शक्ति भारत की जिद्दी राजनीति को लोकतांत्रिक रास्ते पर ला देगी। किरण बेदी ने कहा कि देश जानना चाहता है कि विपक्षी पार्टियां जन लोकपाल के मुद्दे पर क्यों चुप्पी साधे हुई हैं। जबकि इसमें भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए एक स्वतंत्र पैनल की नियुक्ति का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा, ‘सरकार को लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। अगर वह ऐसा करती है तो उसे आगामी चुनावों में उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’