कांग्रेस नेताओं के लिए चुटकुला बन गया मोदी का मेरिटल स्टेटस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के वैवाहिक कबूलनामे पर कांग्रेसी नेता जमकर हमला बोल रहे हैं। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति आजीवन झूठ बोलकर नहीं रह सकता है, कभी न कभी तो सच्चाई सामने आ ही जाती है।
दिग्विजय ने ट्वीट के जरिए मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में एक तुकबंदी कही है। ये तुकबंदी दो ट्वीट के जरिए कही गई है।
दिग्गी ने कहा है-बढ़ा ना पाया कोई अपनी शान झूठ बोलकर, मगर वो छू रहा है आसमान झूठ बोलकर। मगर वो छू रहा है आसमान झूठ बोलकर, कभी तो सच्ची बात कर कभी तो सच से प्यार कर चली है किसकी उमर भर दुकान झूठ बोलकर।
राहुल गांधी भी मोदी पर रहे हमलावर
हालांकि कांग्रेस महासचिव ने अपने ट्वीट में मोदी का सीधे जिक्र नहीं किया लेकिन निशाना उन्हीं पर था। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने ट्वीट में लिखा कि भाजपा के लिए फटकार का वक्त है! उनका गोबर निर्माण फैक्टरी का उल्टा असर उन्हीं पर हो रहा है। मोदी के विशाल अलमारी में कई कंकाल हैं।
पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस मोदी के वैवाहिक कबूलनामा को लेकर हमलावर हो गई। राहुल ने शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर में एक रैली में कहा था कि पता नहीं वह अब तक कितने चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्होंने पहली बार अपनी वैवाहिक स्थिति का खुलासा किया है।
दिल्ली में वह महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं लेकिन वह अपने हलफनामे में अपनी पत्नी का जिक्र तक नहीं करते हैं।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग दरवाजा खटखटाया
उन्होंने कहा है कि बेचारी जशोदाबेन पिछले 35 साल से अलग रह रही हैं। एक ऐसा व्यक्ति जो अपने घर की महिला का सम्मान नहीं कर सकता है, वह देश का सम्मान कैसे करेगा। कांग्रेस
ने मोदी के हलफनामे को लेकर चुनाव आयोग का भी दरवाजा खटखटाया है और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।