फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cong leader digvijay and tv anchor amrita rai accepts relationship

दिग्विजय ने किया टीवी एंकर से अपने संबंधों का खुलासा

Wed, 30 Apr 2014 03:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Apr 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
cong leader digvijay and tv anchor amrita rai accepts relationship

चुनावी महासमर के बीच कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बड़ी खबर दी है। हालांकि, इस खबर का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन जो खुलासा किया गया है, वो काफी बड़ा है।

विज्ञापन


दरअसल, इस खुलासे से पहले सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें खूब वायरल हो रही थीं, जिनमें कांग्रेसी नेता एक महिला न्यूज एंकर के साथ नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों के अलावा एक ऐसा वीडियो भी प्रसारित हुआ, जिसमें दिग्विजय सिंह और महिला एक साथ पूजा करते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे थे कि इन दोनों के बीच आखिर ताल्लुक क्या है? इसका जवाब खुद दिग्गी ने दे दिया है।
विज्ञापन

दिग्गी ने अमृता से रिश्ता कबूला

cong leader digvijay and tv anchor amrita rai accepts relationship
67 वर्षीय कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने खुलासा किया कि उनके और राज्यसभा ‌टीवी की न्यूज एंकर अमृता राय के बीच रिश्ता है और वो इसे कबूल करते हैं। बुधवार सवेरे उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।


उन्होंने ट्वीट किया, "मुझे यह स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि अमृता राय के साथ मेरा रिश्ता है। उन्होंने और उनके पति ने पहले ही आपसी सहमति से तलाक लेने के लिए केस दायर कर दिया है।"

दिग्गी अपने इस रिश्ते को जल्द ही औपचारिक रूप देने की तैयारी भी कर रहे हैं। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, "एक बार इसका फैसला हो जाए, उसके बाद हमें इसे औपचारिक रूप देंगे। लेकिन मैं निजी जिदंगी में दखल देने की आलोचना करता हूं।"

अमृता लेंगी तलाक, दिग्गी करेंगे शादी

cong leader digvijay and tv anchor amrita rai accepts relationship

चुनावों के बीच में यह मामला गर्मा सकता था। ऐसे में दिग्विजय सिंह के लिए इन तस्वीरों के सामने आने के बाद चुप्पी तोड़ना अहम हो गया था। और ऐसा हुआ भी। दूसरी ओर, अमृता राय ने रिश्ता कबूल कर लिया है।

अमृता ने भी इसके लिए ट्वीट का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, "मैं अपने पति से अलग हो गई हूं और हमने आपसी सहमति से तलाक लेने के लिए दस्तावेज दाखिल कर दिए हैं। इसके बाद मैंने दिग्विजय सिंह से शादी करने का फैसला किया है।"

उन्होंने आगे लिखा है, "मेरा ईमेल/कंप्यूटर हैक किया गया और उसकी सामग्री से छेड़छाड़ की गई है। यह भारत में गंभीर अपराध है और मेरी निजता का अतिक्रमण भी है। मैं इसकी कड़ी आलोचना करती हूं।"

विज्ञापन

पिछले साल हुआ था पत्नी का देहांत

cong leader digvijay and tv anchor amrita rai accepts relationship

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की पत्नी आशा सिंह का देहांत पिछले साल फरवरी में हुआ था। वो लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रही थीं। उनकी उम्र करीब 58 साल थी।

उस वक्‍त अस्पताल के डॉक्टर ने बताया था, "उन्होंने शाम करीब सात बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिग्विजय सिंह समेत उनका परिवार उस वक्त मौजूद था, जब उन्होंने अंतिम सांस ली।"

चार बेटी और एक बेटा है दिग्गी का

cong leader digvijay and tv anchor amrita rai accepts relationship

इससे पहले कुछ महीने के लिए आशा का इलाज अमेरिका के एक अस्पताल में भी हुआ था। दिग्विजय सिंह की चार बेटियां और एक बेटा है। बेटे जयवर्द्धन ने हालिया विधानसभा चुनावों में राघोगढ़ से जीत दर्ज की थी।

दिग्विजय‌ सिंह कांग्रेस के न केवल वरिष्ठ नेता हैं, बल्कि काफी मुखर भी माने जाते हैं। तमाम मामलों पर राय देने के मामले में वो हमेशा आगे रहते हैं। हालांकि, इस मामले में सफाई देने के‌ लिए उन्होंने फिलहाल ट्विटर को चुना है।

जशोदाबेन पर मोदी को दी थी सीख

cong leader digvijay and tv anchor amrita rai accepts relationship

हाल में जब भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने वडोदरा से नामांकन दाखिल कर जशोदाबेन को अपनी पत्नी स्वीकार किया था, तो दिग्विजय सिंह ने उन पर करारा हमला बोला था।

दिग्गी ने कहा था कि उन्हें इस बात की खुशी है कि मोदी ने सच स्वीकार किया, लेकिन उन्हें यह भी बताना चाहिए था कि अब तक उन्होंने जशोदाबेन को अपनी पत्नी का दर्जा क्यों नहीं दिया?

दिग्‍गी की वजह से कांग्रेस मुश्किल में

cong leader digvijay and tv anchor amrita rai accepts relationship

मोदी पर हमला होने के बाद जब भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ हमला बोला, तो उन्होंने कहा कि वो जब भी दूसरी शादी करेंगे, डंके की चोट पर करेंगे। हालांकि, किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं रहा होगा कि वो बहुत जल्द इस तरह का खुलासा करने वाले हैं।

दूसरी तरफ चुनावों के बीच इस तरह का खुलासा कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है, क्योंकि वो इन दिनों आक्रामक रुख के साथ मोदी पर उनकी शादी को लेकर हमले बोल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed