फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   confrence room for subarat roy in tihar jail

तिहाड़ बनेगा सुब्रत रॉय का कांफ्रेंस रूम

Fri, 01 Aug 2014 07:04 PM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
confrence room for subarat roy in tihar jail

सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें दस दिन के लिए तिहाड़ जेल का कांफ्रेंस रूम का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है।

विज्ञापन


अदालत ने उन्हें यह अनुमति न्यूयॉर्क और लंदन में स्थित अपने तीन होटलों के सौदे तय करने के लिए दी है, जहां से वह विदेशी खरीददारों से समझौते कर सकें। इसके अलावा अदालत ने उन्हें लैपटॉप और वाईफाई इंटरनेट की सुविधा देने का भी जेल प्रशासन को आदेश दिया है।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

confrence room for subarat roy in tihar jail

जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह तिहाड़ जेल के प्रशासन को पांच अगस्त से दस दिनों के लिए कांफ्रेंस रूम को ही जेल में तब्दील करने का आदेश दे।

सहारा यहां से दस कार्य दिवसों में सुबह छह से रात आठ बजे तक संपत्ति की बिक्री को लेकर चर्चा कर सकेंगे। अदालत ने सहारा को उनके दो सचिवों और एक तकनीकी जानकार की भी सेवाएं लेने की अनुमति दी है।

हालांकि यह भी साफ किया कि यह लोग उनके साथ आठ बजे रात के बाद नहीं रह सकेंगे। अदालत ने अपने आदेश में यह भी साफ किया कि वाई-फाई सुविधा, मोबाइल फोन, लैंडलाइन फोन और प्रिंटर आदि का खर्च आदि भी सहारा से ही वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed