फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Conflict in nda

भाजपा में कलह, गडकरी के खिलाफ मोर्चाबंदी

Fri, 14 Mar 2014 11:46 PM IST
Updated Fri, 14 Mar 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
Conflict in nda

महाराष्ट्र की राजनीति में लोकसभा चुनावों से पहले मची उथल-पुथल में शिवसेना आक्त्रसमक तेवरों में नजर आ रही है और उद्धव ठाकरे लगातार भाजपा पर सवाल दाग रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि उन्हें इसमें भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे का भी समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन

मुंडे पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। हालांकि पार्टी चुनाव से पहले उनकी नाराजगी दूर करने की हरसंभव कोशिश कर रही है। बृहस्पतिवार को भाजपा की सूची में पूनम महाजन के नाम को मुंडे की नाराजगी कम करने के प्रयास के रूप मे देखा जा रहा है।

विज्ञापन

गडकरी को रोकने के ल‌िए म‌िले हाथ

उद्धव की धमकी

Conflict in nda
मुंडे प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, जो पिछले कुछ समय से हाशिये पर चल रहे हैं। पिछले दिनों वह पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में अनुपस्थित रह कर अपनी नाराजगी नए सिरे से व्यक्त कर चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार गडकरी द्वारा राज से मुलाकात के बाद उद्धव और मुंडे के स्वर एक हो सकते हैं। ताकि महाराष्ट्र भाजपा में गडकरी के प्रभाव को कम किया जा सके। चुनाव सिर पर देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय नेता इस मामले में चुप हैं।

जबकि उद्धव ठाकरे बृहस्पतिवार को कह चुके हैं कि भाजपा आलाकमान अगले दो दिन के अंदर ये तय करे कि महाराष्ट्र में उनका कौन सा नेता पार्टी के लिए निर्णय लेने में सक्षम है। उद्धव इस मामले में पार्टी की दूसरी पंक्ति के नेताओं को खारिज कर चुके हैं।
विज्ञापन

आंतर‌िक कलह से जूझती भाजपा

Conflict in nda

ऐसे में पार्टी उनका गुस्सा शांत करने के लिए मुंडे को बातचीत के लिए आगे बढ़ा सकती है। पूनम को मुंबई उत्तर मध्य से टिकट इस दिशा में पहला कदम माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुंडे के उद्धव समेत राज ठाकरे से भी अच्छे संबंध हैं। चर्चा है कि मनसे पूनम का नाम आने के बाद संभवत: उनके सामने अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी। ऐसे में पूनम की सीधी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी और सांसद प्रिया दत्त से होगी। दत्त ने पिछला चुनाव बड़े अंतर से जीता था।

भाजपा सूत्रों के अनुसार मुंडे की नाराजगी देखने के बाद भाजपा के महाराष्ट्र मुख्यालय से बुधवार को ही पूनम का नाम भेजा गया था। मुंडे इसलिए भी नाराज बताए जाते हैं कि पार्टी नेतृत्व ने राज्य में चुनाव संबंधी कामकाज देखने की बागडोर उनके बजाय देवेंद्र फड़नवीस को दे रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed