फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   confirm hajj yatra for those who applying fourth time for this

चौथी बार आवेदन करने वालों की हजयात्रा पक्की

Mon, 25 Jan 2016 04:28 AM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 04:28 AM IST
विज्ञापन
confirm hajj yatra for those who applying fourth time for this

खाना काबा की जियारत को पिछले तीन साल से लगातार आवेदन करने वाले इस बार मायूसी हाथ नहीं लगेगी। अगर उन्होंने चौथी बार आवेदन किया तो इस बार उनकी हजयात्रा पक्की होगी।

विज्ञापन


लगातार तीन साल आवेदन करने वालों को हज कमेटी ने रिजर्व बी कैटेगरी में रखा है। ऐसे में इन आवेदकों को हज के लिए सीधी एंट्री मिलेगी।

जिन आवेदकों ने हजयात्रा के लिए वर्ष 2013, 2014 और 2015 में लगातार तीन साल आवेदन किए थे। लेकिन हज के पाक सफर के लिए उनका चयन नहीं हुआ, या किन्हीं कारणों से वह हज पर नहीं जा पाए।

विज्ञापन

कुर्रा से रखा जाएगा बाहर

confirm hajj yatra for those who applying fourth time for this

ऐसे आवेदक मायूस होने की जरूरत नहीं है, इस बार इन आवेदकों को हज के लिए सीधी एंट्री मिलेगी। उन्हें कुर्रा से बाहर रखा जाएगा। वर्ष 2016 में आवेदन करने पर उन्हें रिजर्व बी कैटेगरी में रखा जाएगा।

हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि तीन साल लगातार आवेदन करने वाले आवेदक को रिजर्व बी कैटेगरी मिलेगी। इन्हें फार्म के साथ तीनों साल के कवर नंबर का उल्लेख करना  होगा।

इसके आधार पर उन्हें कुर्रा से बाहर रखा जाएगा। ऐसे आवेदकों को कोटे में वरीयता मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed