फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Confidence motion pass against Arunachal Government of Tuki

अरुणाचल: भाजपा और कांग्रेस के बागी विधायकों ने चुना मुख्यमंत्री

Fri, 18 Dec 2015 07:53 AM IST
Updated Fri, 18 Dec 2015 07:53 AM IST
विज्ञापन
Confidence motion pass against Arunachal Government  of Tuki

पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में लगातार दूसरे दिन जारी नाटकीय घटनाक्रम से यहां राजनीतिक संकट गहरा गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बागी विधायकों ने राज्य में नबाम टुकी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया और एक बागी कांग्रेस विधायक को नया मुख्यमंत्री चुन लिया है।

इससे पहले बुधवार को एक सामुदायिक हॉल में इन विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष नबाम रेबिया के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित कर दिया था।

बृहस्पतिवार को विपक्ष व बागी नेताओं की बैठक शहर के एक होटल में हुई। इसमें 60 सदस्यीय विधानसभा के 33 सदस्यों ने बागी कांग्रेसी कालिखो पुल को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुन लिया।
विज्ञापन

राज्यपाल का समर्थन हासिल

Confidence motion pass against Arunachal Government  of Tuki

कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने बुधवार से ही विधानसभा परिसर को सील कर दिया है। बृहस्पतिवार को हुई बैठक की अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष डी. नोरबू थोंगडाक ने की।

उनका नाम भी बागी कांग्रेस विधायकों में शामिल है। मुख्यमंत्री नबाम तुकी और उनके समर्थक विधायकों ने इन बैठकों को गैरकानूनी व असंवैधानिक करार देते हुए इनका बहिष्कार किया है।

इन बैठकों को राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा का समर्थन हासिल है। विधानसभा की बैठक पहली जनवरी को होनी थी, लेकिन राज्यपाल ने सरकार की सहमति के बिना ही यह बैठक बुला ली। सदन की अध्यक्षता करने वाले थोंगडाक ने कहा कि विधानसभा की इस बैठक की कार्यवाही राज्यपाल को भेजी जाएगी और वह नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को शपथग्रहण का न्योता देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed