फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Condom brand ad on jersey of Kings XI Punjab

कंडोम वाली ड्रेस पहनी तो आ गई शर्म

Thu, 09 Apr 2015 07:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Apr 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
Condom brand ad on jersey of Kings XI Punjab

अक्सर विवादों में रहने वाला आईपीएल इस बार शुरुआत में ही विवादों में घिर गया है। दरअसल किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ियों को जो नई ड्रेस पहनने को दी जा रही है उसमें कंडोम के एक ब्रांड का एड है और इसे पहनने में खिलाड़ियों को शर्म महसूस हो रही है। आपको बता दें कि इस बार पंजाब की टीम की स्पांसर कंपनी मैनफोर्स कंडोम है।

विज्ञापन


टीम के सह मालिक मोहित बर्मन ने बताया कि जर्सी के पिछले हिस्से में मैन फोर्स का एड दिखाई देगा। इस एड के साथ ही टीम के एक अन्य स्पांसर टाटा प्राइम का एड भी दिखाई देगा। दिलचस्प है कि इस सत्र के लिए पंजाब की टीम ने दिल्ली की मैनकाइंड फार्मा कंपनी के एक ब्रांड मैनफोर्स से एन मौके पर करार किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 8 तारीख को आईपीएल के 8वें सीजन की शुरुआत हुई है। किंग्स इलेवन पंजाब का पहला मैच 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ होना है।

ड्रेस हाथ में लेते ही शर्मिंदा हुए खिलाड़ी

Condom brand ad on jersey of Kings XI Punjab

जैसे ही किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ियों ने अपनी टीम की नई जर्सी को अपने हाथों में उठाया तो वो शर्म से पानी पानी हो गए। इस दुविधा भरी स्थिति में टीम के एक खिलाड़ी ने बताया कि वो नहीं समझ पा रहे हैं कि इस पर क्या करें, मेरा परिवार इसे देख रहा है और यह शर्मिंदा करने वाली स्थिति है। उन्होंने कहा कि ऐसे में हमारे साथी खिलाड़ियों को हमें चिढ़ाने का मौका मिल जाएगा।

वैसे तो गर्भनिरोधक दवाओं और कंडोम के एड को लेकर किसी भी तरह की कोई मनाही नहीं है, लेकिन आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी टीम ने इस तरह का कोई करार किया है।

आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बताया कि हमने देखा है कि मैच के दौरान इस तरह के उत्पादों के विज्ञापन दिखाए जाते हैं, लेकिन हमने इस तरह की किसी कंपनी के आईपीएल टीम को स्पांसर करने के संबंध में किसी भी तरह के दिशानिर्देश नहीं बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed