{"_id":"d14ddd1e-b429-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"condition-of-pak-prisoner-sanaullah-is-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक आतंकी सनाउल्लाह की हालत बिगड़ी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाक आतंकी सनाउल्लाह की हालत बिगड़ी
आशीष तिवारी/चंडीगढ़
Updated Sat, 04 May 2013 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू की कोट भलावल जेल में कैदियों के बीच हुई झड़प में घायल पाकिस्तानी आतंकी सनाउल्लाह की पीजीआई में हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
पीजीआई से सुबह में जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार डॉक्टर्स उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
उनका कहना है कि अगले चौबीस घंटे के भीतर उसके ब्रेन के स्टेटस के मुताबिक ही आगे इलाज शुरू किया जा सकेगा।
डॉक्टर्स को उसकी पल्स नहीं मिल रही है।
इससे पूर्व रात दस बजे जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक सनाउल्लाह के न्यूरोलॉजिकल स्टेटस पर नजर रखी जा रही है।
मरीज का कोई भी न्यूरोलॉजिकल प्रोसीजर नहीं किया जा सकता है। बुलेटिन के मुताबिक घायल का ब्लड प्रेशर भी ठीक नहीं है।
पीजीआई में हुए सीटी स्कैन के मुताबिक सिर में बहुत ही गहरी चोटें आई हैं। उसके सिर में कई जगह फ्रैक्चर भी हैं। पीजीआई प्रशासन द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक वह कांशियस भी नहीं है। उसे यूरिन भी नहीं हो रही है।
चिकित्सकों के मुताबिक, सनाउल्लाह की जैसी हालत है, वह काफी खतरनाक है, लेकिन उसे बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
वहीं, सूत्रों की मानें तो सनाउल्लाह की हालत बहुत ही गंभीर है। उसके सिर पर गंभीर चोटें होने के अलावा जबड़े और आंखों पर भी चोटें लगी हैं।
पाकिस्तानी आतंकी सनाउल्लाह को शुक्रवार शाम गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल के एयर एंबुलेंस से चंडीगढ़ लाया गया।
पीजीआई और जीएमसीएच-32 के डाक्टरों की टीम एयरपोर्ट से जीएमसीएच की एंबुलेंस में उसे लेकर शाम करीब 6.45 बजे पीजीआई पहुंची और फिलहाल एडवांस ट्रामा सेंटर के आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पीजीआई में कड़ी सुरक्षा
गृहसचिव अनिल कुमार और आईजी आरपी उपाध्याय भी पीजीआई पहुंचे। इसके अलावा पीजीआई की सुरक्षा की कमान संभालने के लिए एसएसपी नौनिहाल सिंह भी डटे रहे।
उनके साथ आधा दर्जन डीएसपी और दो सौ से ज्यादा पुलिस कर्मी पीजीआई में तैनात थे।