{"_id":"c4092420-2e95-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"condition-of-bal-thackeray-is-very-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकरे की हालत नाजुक, मातोश्री पर जुटने लगे नेता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ठाकरे की हालत नाजुक, मातोश्री पर जुटने लगे नेता
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 15 Nov 2012 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से बीमार चल रहे शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे की हालत बुधवार रात बेहद बिगड़ गई। डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। 86 वर्षीय ठाकरे मुंबई के बांद्रा स्थित अपने निवास ‘मातोश्री’ पर ही हैं।
विज्ञापन
उनकी हालत नाजुक होने की खबर सुनकर रात में ही शिवसेना के नेता, कार्यकर्ता और अन्य जानेमाने लोग उनके निवास पर पहुंचने लगे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक देर रात अमिताभ बच्चन भी वहां पहुंच गए थे। ठाकरे के भतीजे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी अपने परिवार के साथ मातोश्री पहुंचे। बढ़ती भीड़ के मद्देनजर मातोश्री पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
काफी दिनों से बीमार चल रहे ठाकरे के इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम ‘मातोश्री’ में ही मौजूद है। ठाकरे को सांस संबंधित समस्या है। पिछले महीने बीमारी के चलते ठाकरे अपनी पार्टी की मुंबई में आयोजित दशहरा रैली में शिरकत नहीं कर सके थे। हालांकि उन्होंने इस रैली को वीडियो रिकॉर्डेड संदेश के जरिए संबोधित किया था।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल समेत कई जानेमाने लोग ठाकरे की सेहत का हालचाल लेने पहुंच चुके हैं। पहले खबरें आई थीं कि ठाकरे को वेंटिलेटर पर रखा गया है, हालांकि शिवसेना के नेताओं ऐसी खबरों का खंडन किया था। दो दिन पहले सामना में अपने लेख में ठाकरे ने भी कहा था कि उनकी तबीयत तो खराब है, लेकिन वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं।