फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Computers of defence establishment hacked

देश की सुरक्षा में सेंध, सेना के 50 कंप्यूटर हैक

Fri, 07 Mar 2014 01:03 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Fri, 07 Mar 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
Computers of defence establishment hacked

देश की सुरक्षा में सेंध की एक बड़ी घटना सामने आई है।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले सेना और डीआरडीओ के करीब 50 कंप्यूटरों को हैक कर लिया गया था। ऐसी आशंका है कि हैकर ने अहम फाइलों में सेंध लगा ली थी। इस घटना के बाद इंटरनेट युक्त कंप्यूटरों को गोपनीय जानकारी रखने वाले कंप्यूटरों से दूर रखने का आदेश दिया गया है।

सुरक्षा में सेंध का यह मामला दिसंबर का है। खुफिया एजेंसियों के खुलासे के बाद जांच का आदेश दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि जिन कंप्यूटरों को हैक किया गया वे साउथ ब्लॉक में हैं और मुख्य रूप से थल सेना के हैं।
विज्ञापन


रक्षा प्रतिष्ठानों का मानना है कि गोपनीय जानकारी वाली करीब 30 फाइलों तक हैकर ने पहुंच बना ली थी। हालांकि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने हैकिंग की घटना को दबाने की कोशिश करते हुए कहा कि कई तरह की सेंधमारी होती है और लीक हुए हर पासवर्ड का मतलब सुरक्षा में सेंध नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि नार्थ और साउथ ब्लॉक में कुछ कंप्यूटर खुले हुए थे और वहां तक पहुंचने का मतलब यह नहीं है कि सुरक्षा में कोई बड़ी कोताही बरती गई।


उन्होंने कहा कि जिन कंप्यूटरों के बारे में माना जा रहा है कि उन्हें हैक किया गया उसकी जांच करेंगे। इस बारे में जारी एक आदेश में कहा गया है कि कुछ कंप्यूटरों में स्पाई सॉफ्टवेयर पाया गया, जो हालांकि इंटरनेट से जुड़े हुए नहीं थे। ये सॉफ्टवेयर कंप्यूटरों को रीड कर सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed