{"_id":"98813f90-2ee5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"completion-of-international-lavi-fair-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का समापन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हिमाचल में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का समापन
रामपुर बुशहर/ब्यूरो
Updated Thu, 15 Nov 2012 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का बुधवार को समापन हो गया। प्रदेश के मुख्य सचिव सुदृप्त राय ने चार दिवसीय सांस्कृतिक एवं व्यापारिक मेले का विधिवत समापन किया। उन्होंने बताया कि लवी मेला पारंपरिक व्यापारिक मेला है। यह खरीद-फरोख्त के उद्देश्य से ही शुरू किया गया था। इसमें तिब्बत और सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग खरीदारी करने आते हैं और अपने उत्पाद भी बेचते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तमाम विशेषताओं के बाद भी मेले का प्रचार सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। पर्यटन विभाग भी केवल धार्मिक मेलों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाता है। विभाग को दूसरे मेलों के प्रचारप्रसार में सहयोग करना चाहिए। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी और अन्य उत्पादों के विजेताओं को पुरस्कृत किया व लवी मेले की स्मारिका का विमोचन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में पशुपालन विभाग प्रथम
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पशुपालन विभाग की प्रदर्शनी सर्वश्रेष्ठ रही। समापन समारोह में मुख्यातिथि मुख्य सचिव सुदृप्त राय ने विभाग को ट्राफी देकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य विभाग द्वितीय, बागवानी विभाग तृतीय रहा।
विज्ञापन