फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   complaint of flirting man killed

भारी पड़ी छेड़छाड़ की शिकायत, पटरी पर मिला शव

Tue, 31 Mar 2015 03:26 PM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 03:26 PM IST
विज्ञापन
complaint of flirting man killed

परिवार की एक युवती के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना की शिकायत पुलिस से करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। इसकी कीमत उसे जान गंवा कर चुकानी पड़ी। सोमवार को परिजनों को वह लहूलुहान अवस्था में बबीना थानांतर्गत चंद्रनगर रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला।

विज्ञापन


मेडिकल कालेज लाने के क्रम में रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने जहां इसे हत्या करार दिया है, वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन


बीएचईएल के गांव खजराहा खुर्द के पीड़ित पक्ष ने बताया कि शनिवार को गांव के दबंगों ने परिवार की एक युवती से छेड़छाड़ की थी, जिसकी शिकायत गुमान सिंह ने बीएचईएल चौकी पुलिस पर की, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब दबंगों को पुलिस से शिकायत करने के बाबत पता चला तो शनिवार की रात उन लोगों ने घर पर धावा बोल दिया। गुमान के साथ मारपीट की और घर पर पथराव किया। रविवार की रात भी घर पर पथराव किया गया। इसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

हाथ पैर बांधकर फेंका गया था पटरी पर

complaint of flirting man killed

सोमवार की सुबह गुमान खेत पर जाने के लिए घर से निकला था, मगर खेत पर नहीं पहुंचा। करीब आठ बजे सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के पास गुमान लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। परिजनों ने बताया कि गुमान के हाथ- पैर बंधे हुए थे और वह गंभीर रूप से घायल था।

वह उसे लेकर मेडिकल कालेज जा रहे थे, लेकिन रास्ते में आरा मशीन के पास उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि छेड़छाड़ की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने हत्या की नीयत से लहूलुहान कर गुमान को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया।

वहीं, बबीना थानाध्यक्ष का कहना है कि शनिवार की रात को दोनों पक्षों में हुई मारपीट के दौरान गुमान के घर पर पथराव की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवा दिया गया था।

आरोपियों ने मृतक के घर पर किया था पथराव

complaint of flirting man killed

रविवार की रात को भी उसके घर पर पथराव हुआ था। वह सोमवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहे थे, तभी गुमान की मौत होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि गुमान के सिर व शरीर पर चोट के निशान है, मगर उसकी हत्या नहीं की गई है।

घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूरी पर रेलवे कर्मी काम कर रहे थे, उन्होंने किसी भी तरह की मारपीट होने की बात नहीं बताई है। उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या का मामला है। रात तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।

यह बोले डीआईजी
यह मामला काफी गंभीर और संगीन है। एसएसपी को उन्होंने निर्देश दिया है कि एसपी सिटी से पूरे मामले की जांच कराएं। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
अजय मोहन शर्मा, डीआईजी, झांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed