फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   complaint filed against owaisi for inflammatory speech

ओवैसी के खिलाफ दर्ज होगा केस

Thu, 03 Jan 2013 01:51 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 03 Jan 2013 01:51 PM IST
विज्ञापन
complaint filed against owaisi for inflammatory speech

सांप्रदायिकता भड़काने के आरोप में मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एमआईएम) के नेता व आंध्र प्रदेश के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ कोर्ट ने केस दर्ज करने की इजाजत दे दी है।

विज्ञापन


उनके खिलाफ वकील काशिम सेट्टी करुणा सागर ने पिछले शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई थी। औवेसी ने 24 दिसंबर को आदिलाबाद में एक सभा में भड़काऊ भाषण दिया था। फिलहाल ओवैसी लंदन में हैं
विज्ञापन


कल करुणा ने सुनवाई के दौरान कहा था कि अकबरुद्दीन ओवैसी का भाषण दूसरे धर्म और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है और धर्म के आधार पर दो समूहों के बीच सदभाव बिगाड़ने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरुद्दीन आंध्रा के चंद्रायनगट्टा इलाके से विधायक हैं। वे पिछले दो महीनों से राज्य के कई जिलों में दौरा करके आम लोगों को संबोधित कर रहे हैं। उनका संबोधन एमआईएम नेता के चैनल 4टीवी पर प्रसारित हो रहा है।

हाशमी ने भी दर्ज कराई शिकायत


बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता शबनम हाशमी ने भी दिल्ली में ओवैसी के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने पुलिस का ध्यान इस ओर भी दिलाया था कि 24 दिसंबर को दिया गया ओवैसी का भाषण सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर तेजी से फैलाया जा रहा है।

अपनी शिकायत में हाशमी ने आरोप लगाया है कि ओवैसी का पूरा भाषण बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ है। यह हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत के खिलाफ है। उन्होंने कहा है कि इस तरह से भड़काऊ भाषण देश को बांटने का काम करते हैं। साथ ही शांति भंग कर दंगे फैलाते हैं।

उन्होंने मांग की है कि ओवैसी के खिलाफ धारा 153-ए (धर्म, जाति, जन्म, भाषा के आधार पर लड़ाई करवाना और शांति को भंग करने का प्रयास करना) के तहत मामला दर्ज किया जाए। गौरतलब है कि अकबरुद्दीन ओवैसी एमआईएम के मुखिया और लोकसभा सांसद असदउद्दीन ओवैसी के छोटे भाई हैं।

मोदी पर साधा निशाना

औवेसी पर आरोप है कि आदिलाबाद के निर्मल टाउन में एक आम सभा में उन्होंने भड़काऊ भाषण दिए। भाषण में उन्होंने न केवल केवल एक सुमदाय विशेष के खिलाफ जहर उगला बल्कि सभी मुसलमानों से राष्ट्रद्रोह करने की अपील भी की।

अकबरउद्दीन ओवैसी ने भाषण में कहा था कि देश में 25 करोड़ मुसलमानों को पहले रिझाया जाता है, झूठे वादे किए जाते हैं और उन्हें बस वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिस देश में मुसलमानों ने हजार सालों तक राज किया, वहीं आज उन्हें दूसरों के दवाजे पर खड़ा होना पड़ रहा है।

नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, ‘कसाब पाकिस्तान से आता है और हिंदुस्तान के 200 मासूमों की जान लेता है तो उसे फांसी दी जाती है, लेकिन हजारों मुसलमानों की हत्या के जिम्मेदार नरेंद्र मोदी पर एक मुकदमा तक दर्ज नहीं होता। इतना ही नहीं दंगों के गुनहगार होने के बावजूद वे वजीरे आजम बनने का सपना देख रहे हैं।

ओवैसी ने भाषण में ये भी कहा है कि मुंबई में 1993 में धमाके इसलिए हुए क्योंकि पहले बाबरी मस्जिद गिराई गई। ओवैसी ने अपने भाषण में असम दंगों का भी जिक्र किया।


भाजपा की की आंध्र प्रदेश इकाई ने सरकार से अकबरउद्दीन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने और उन पर कार्रवाई करने की मांग की है। ओवैसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले करुणा सागर ने कहा है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed