{"_id":"bc360ebe-ecb5-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"complaint-filed-against-modi-for-post-godhra-riots-remark","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगों पर बयान को लेकर मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दंगों पर बयान को लेकर मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Mon, 15 Jul 2013 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोधरा दंगों पर दिए गए विवादित बयान पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
वकालत करते गुलाम रब्बानी ने यहां संतोष नगर पुलिस स्टेशन में मोदी को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रब्बानी ने अपने दो पेज की शिकायत में मोदी के बयान को बेहद भड़काऊ और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण बताया है, जिसका उद्देश्य उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करना और हिंदू व मुस्लिम समुदाय के बीच बैर बढ़ाना है।
'संकट देखते ही बुर्के में छिप जाती है कांग्रेस'
विज्ञापन
हालांकि पुलिस का कहना है कि उसने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है और इस पर कानूनी राय ली जा रही है।
डीसीपी (साउथ जोन) तरुण जोशी ने बताया कि शिकायत को पुलिस स्टेशन की जनरल डायरी में दर्ज कर लिया गया है।
मोदी के कुत्ते वाले बयान पर मचा बवाल
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह शिकायत हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं है, इसलिए हम कानूनी राय ले रहे हैं। जरूरत पड़ी तो हम इसे संबंधित पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर देंगे।