{"_id":"68423fe211cc5a51cf7dd1516685a806","slug":"complaint-against-digvijay-for-controversial-comment-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर की इस टिप्पणी से मुश्किल में दिग्विजय","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ट्विटर पर की इस टिप्पणी से मुश्किल में दिग्विजय
भोपाल/एजेंसी
Updated Sat, 20 Jul 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राघवजी पर ट्विटर के जरिए विवादित टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर शाहपुरा पुलिस थाने में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
स्थानीय वकील और आरएसएस कार्यकर्ता संगीत वर्मा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सोच समझ कर विवादित टिप्पणी के जरिए उन हिंदुओं की भावनाओं को चोट पहुंचाई है, जो भगवान राम पर गहरी आस्था रखते हैं।
विज्ञापन
राघवजी को अपने नौकर के साथ दुराचार करने के आरोप में गत दिनों गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद दिग्विजय ने ट्विटर पर कहा था कि बच्चा बच्चा राम का, राघवजी के काम का। पुलिस ने कहा कि शिकायत पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन